{"_id":"6581dde2e37092bdaf0fb6d1","slug":"policeman-dies-in-jhansi-chaos-as-soon-as-dead-body-comes-home-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-6860-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: पुलिसकर्मी की झांसी में मौत, शव घर आते ही कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: पुलिसकर्मी की झांसी में मौत, शव घर आते ही कोहराम
Tue, 19 Dec 2023 11:46 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
कौलापुर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के जगनंदनपट्टी, घनश्यामदासपुर गांव निवासी पुलिसकर्मी की सोमवार को झांसी में ड्यूटी के दौरान ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। मंगलवार को भोर में शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गार्ड ऑफ आनर देकर जवानों ने श्रद्धांजलि दी। अंतिम विदाई में उमड़ी लोगों की भीड़। घटना से पूरा गांव मर्माहत है।
जगनंदन पट्टी निवासी छोटेलाल पाल (45) पुत्र स्व. जयराम पाल की नियुक्ति 2006 बैच में चंदौली हेड कांस्टेबल के पद पर हुई थी। गाजीपुर समेत कई जिलों में ड्यूटी के बाद कुछ माह पूर्व झांसी में सेलटैक्स में पांच वर्ष के लिए ड्यूटी पर लगा दिया गया, जो पिछले आठ माह से झांसी में ही ड्यूटी कर रहे थे। सोमवार को भोर में जीएसटी के सचल दल टीम के साथ एसआरजीआई कॉलेज अंबाबाय झांसी में चेकिंग अभियान के दौरान एक अज्ञात ट्रक ने कांस्टेबल को टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर रही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव मंगलवार को पैतृक निवास पर पहुंचा। जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। गोपीगंज कोतवाल संतोष कुमार श्रीवास्तव अपने टीम के साथ कांस्टेबल को गार्ड ऑफ ऑनर दिए। जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए स्थानीय गंगा घाट पर ले जाया गया। मृतक कांस्टेबल को दो पुत्र शुभम और शुभांशु और तीन बेटियां है।
इनसेट
बेटियों का करूण रूद्रन देकर भर आई सभी की आंखें
कौलापुर। घनश्यामपुर जगनंदनपट्टी में मंगलवार की सुबह सभी की आंखें नम दिखी। सभी हादसे को लेकर काफी चिंतित दिखे। लोगों ने का कि अभी एक सप्ताह पूर्व हमसे मिलकर गए और एकदम से चले गए। छोटेलाल पाल आठ दिसंबर को घर आए थे। बड़ी बेटी सुमन की शादी को लेकर बातचीत किया। 23 अप्रैल को शादी तय हो गई। परिजनों के मुताबिक घर वालों से अप्रैल में आने की बात कहकर गए थे। पत्नी फुलेरा देवी समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। बेटियों का करूण रूद्रन सुनकर सभी की आंखें नम हो गई। वही पुलिस कांस्टेबल के शव घर पहुंचने की सूचना पर ग्राम प्रधान छबीनाथ यादव, अच्छे लाल पाल, बड़ेलाल पाल, बुधीराम पाल, राजेश पाल, समेत क्षेत्र के अन्य गणमान्य भारी संख्या में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंच गए। उनके चचेरे भाई बीएल पाल ने बताया कि रविवार रात को शादी को लेकर करीब एक घंटे तक बात हुई। कई व्यवस्था हमें कराने के लिए कहे, लेकिन यह अनहोनी हो गई। संवाद