फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police will keep an eye on those who disturb the atmosphere

माहौल बिगाड़ने वालों पर पुलिस की रहेगी नजर

Thu, 22 Sep 2022 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Police will keep an eye on those who disturb the atmosphere
पुलिस लाइन सभागार में कानून व्यवस्था को लेकर बैठक लेते डीआईजी आरपी सिंह। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम गौरांग राठी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें आगामी पर्वों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को जहां निर्देश दिया गया वहीं समिति के पदाधिकारियों से सहयोग भी मांगा गया। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने सभी उप जिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय, थानाध्यक्ष को निर्देशित करते हुए कहा कि रामलीला आयोजकों, दुर्गापूजा पंडाल व्यवस्थापकों, पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए आयोजन स्थल व रूट पर पैदल भ्रमण करते हुए सभी आवश्यक बिन्दुओं को नोट कर उसका तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जनपद के सभी रामलीला कमेटियों व दुर्गापूजा पंडाल आयोजकों को आयोजन के लिए अनुमति पत्र लेना अनिवार्य होगा। कहा कि कोई भी पूजा पंडाल या धार्मिक आयोजन सार्वजनिक मार्ग बाधित करके न हो, सार्वजनिक मार्ग बाधित होने की दिशा में पंडाल को थोडा इधर-उधर शिफ्ट कर लिया जाए, जिससे आने वाले दर्शनार्थियों को आवागमन में कोई दिक्कत न हो। पूजा पंडाल के ऊपर वाटर शेड, विद्युत वायरिंग खुला न हो, पंडाल के ऊपर विद्युत तार न हो, पंडाल के पीछे बिजली की व्यवस्था हो, पानी का ड्रम रखना सुनिश्चित करें। आयोजन स्थलों पर दर्शनार्थियों के आने-जाने के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की सुविधा हो। महिलाओं के आने-जाने के लिए एक अलग क्लोजर की व्यवस्था हो। आयोजक व वॉलेंटियर्स आईकार्ड अवश्य पहने। उन्होंने सभी डीजे संचालकों को निर्देशित किया कि निर्धारित ध्वनि सीमा तक ही डीजे साउंड का प्रयोग करें। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र ने दुर्गापूजा आयोजकों से कहा कि कोई भी मूर्ति विसर्जन नदी में न होकरचिह्नित तालाब या नहर में ही सुनिश्चित करें। इस मौके पर एएसपी राजेश भारती, अखिलेंद्र बघेल, अजय सिंह, कैलाशपति शुक्ला, अवधेश कुमार वैश्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed