{"_id":"6093cf448ebc3ef1af045649","slug":"police-watch-over-two-shops-bhadohi-news-vns588176424","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों पर लगा पुलिस का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुकानों पर लगा पुलिस का पहरा
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज नगर में कोरोना कर्फ्यू का पालन न करने वाले दो कपड़ा व्यापारियों की परेशानी बृहस्पतिवार को उस समय बढ़ गई जब एसडीएम सदर ने पुलिस का पहरा लगा दिया। प्रतिष्ठान के सामने खड़ी कई बाइकों को पुलिस ने चौकी में खड़ा दिया और प्रतिष्ठान के अंदर खरीदारी करने वाले ग्राहक बाहर निकलने का कोई रास्ता न देखकर छत पर काफी देर तक मंडराते रहे।
प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने बताया कि बुधवार को नगर भ्रमण के दौरान प्रतिष्ठान खुला मिलने पर व्यापारियों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाकर कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन न करने की हिदायत दी गई थी। बावजूद इसके प्रतिष्ठान चलाने वालों ने मनमानी की। वैश्विक महामारी के बढ़ते क्रम में प्रतिदिन हो रही मौतें और पॉजिटिव केस की संख्या पर रोकथाम लगाने के लिए सरकार बाजार बंदी का समय बढ़ा रही है। बचाव के लिए भीड़भाड़ से बचने, मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंस का पालन करने, बिना किसी कार्य के सड़कों पर न निकलने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है लेकिन व्यापारियों पर कोई असर नहीं है। राजमार्ग, मिर्जापुर रोड, अंजही, सदर, खड़हट्टी, डाक्टर कालोनी, ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन-केड़वरि या मोहाल तक दुकानों का आधा शटर गिराकर मनमानी ढंग से सामान दिया जाना गाइड लाइन को तोड़ने के एक्ट में आता है। एसडीएम सदर चंद्रशेखर ने कहा कि महामारी की गाइड लाइन का पालन प्रशासन करा रहा है। उल्लंघन करने वालों को चिह्नित कराकर कानूनी कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा।