फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police rescued two teenage girls who were trying to commit suicide over a love affair.

Bhadohi News: प्रेम प्रसंग में जान देने निकलीं दो किशोरियों को पुलिस ने बचाया

Mon, 17 Nov 2025 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Police rescued two teenage girls who were trying to commit suicide over a love affair.
महाराजगंज (भदोही)। औराई कोतवाली पुलिस की तत्परता से रविवार को दो किशोरियों की जान बच गई। दोनों किशोरियां प्रेम प्रसंग में फंसकर कटका रेलवे ट्रैक की तरफ ट्रेन से कटकर जान देने गई थीं। जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बचा लिया और कोतवाली लाकर महिला पुलिस ने उनकी काउंसिलिंग की और उन्हें जिंदगी का महत्व बताया। औराई कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दो किशोरियां, जिनमें एक की उम्र 15 साल और दूसरे की उम्र 16 साल है। दोनों अपने पहचान के लड़कों के साथ प्रेम करती थीं। दोनों लड़कों से शादी करने की जिद पर अड़ी थीं। इसे लेकर परिजनों ने डांट लगाई तो वे आत्महत्या करने के इरादे से कटका रेलवे स्टेशन की तरफ पहुंच गईं। इसकी जानकारी होते ही परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों को समझा-बुझाकर कोतवाली लाई। पुलिस ने उन्हें जीवन की अहमियत समझाई। दोनों किशोरियों की मिशन शक्ति केंद्र की महिला पुलिसकर्मियों के सहयोग से सभी पहलुओं पर काउंसिलिंग की गई। इसके बाद दोनों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत थानों पर शक्ति केंद्र स्थापित हैं, जो महिलाओं और बालिकाओं की काउंसिलिंग कर उन्हें जागरूक करने के साथ उनके अधिकारों की भी जानकारी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed