Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police remained alert regarding Friday prayers

Bhadohi News: जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट रही पुलिस

Sat, 10 Feb 2024 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Police remained alert regarding Friday prayers
भदोही। उत्तराखंड में बवाल के दृष्टिगत शुक्रवार को जुमे की नमाज के सामय जनपद पुलिस अलर्ट मोड में रही। कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोपहर नमाज के समय भारी पुलिस नगर के विभिन्न चौराहों पर तैनात करने के अलावा अजिमुल्लाह चौराहे और प्रमुख मस्जिदों के बाहर भी चौकन्ना रही। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने भी मातहतों संग नगर में पैदल गश्त कर मस्जिदों के पेश इमामों से संवाद किया।
विज्ञापन

भदोही नगर के अजिमुल्लाह चौराहा और तकिया कल्लन शाह संवेदनशील होने के चलते पुलिस का फोकस इन्हीं क्षेत्रों पर रहा। एएसपी के साथ एसडीएम शिव प्रकाश यादव और सीओ अजय चौहान ने भारी पुलिस के साथ जामा मस्जिद तकिया कल्लन शाह, अज़ीमुल्लाह चौराहा, काजियाना सहित नगर के मिश्रित आबादी वाले मोहल्लों में पैदल दौरा किया। इस दौरान न केवल संदिग्धों पर नजर रखी गई, बल्कि मस्जिदों से निकलने वाले पेश इमामों से भेंट कर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मांगा। दोपहर मस्जिदों से निकलकर लोग अपने-अपने घरों को रवाना हो गए। दोपहर नमाज के समय ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की गई। एएसपी ने कहा कि भदोही में ऐसी कोई समस्या नहीं है। यहां के लोग सौहार्दपसंद हैं। इस दौरान भदोही कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह भी थे।

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed