फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police reached mastermind, five lakh recovered

मास्टरमाइंड तक पहुंची पुलिस, पांच लाख बरामद

Sat, 09 May 2020 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Police reached mastermind, five lakh recovered
गोपीगंज। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पड़ाव-गोपीगंज से 18 लाख 76 हजार रुपये की हेराफेरी के मामले में पुलिस के हाथ मास्टरमाइंड तक पहुंच गए हैं। पूछताछ में मास्टर माइंड की बहन के खाते में ट्रांसफर हुए पांच लाख रुपये को बरामद कर पुलिस अन्य लोगों के संलिप्त होने की टोह लेना शुरू कर दिया है। पांच लाख रुपये मिलने के बाद मास्टरमाइंड के गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के राम का पुरा गांव निवासी ओमप्रकाश चौधरी पुत्र स्व. किशोरीलाल चौधरी ने पिता की ओर से जमा किए गए 18 लाख 76 हजार रुपये नेट बैंकिंग सिस्टम से निकल जाने की शिकायत शाखा प्रबंधक सुनील कुमार भगत से की थी। मामले को गंभीरता से लेकर शाखा प्रबंधक ने तहरीर कोतवाल से कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामले में अली हसन घोसिया और जोगेंद्र पाल मिर्जापुर के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 66 डीआरटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मास्टर माइंड को खमरिया से उठाकर पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में मिले सुराग पर पुलिस पांच लाख रुपये बरामद कर अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed