{"_id":"66cc303e0a6c0f048d03b9ce","slug":"police-reached-illegal-butchers-group-recovered-seven-animals-and-five-quintals-of-meat-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-115873-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: अवैध कसाई टोले में धमकी पुलिस, सात जानवर और पांच क्विंटल मांस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: अवैध कसाई टोले में धमकी पुलिस, सात जानवर और पांच क्विंटल मांस बरामद
विज्ञापन
नगर के कसाई टोला मोहल्ले में रविवार की सुबह पुलिस टीम ने दबिश दी। मोहल्ले में अवैध रूप से पशुओं को काटे जाने और मांस बेचने की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस को देखकर कई मांस विक्रेता दुकान छोड़कर भागने लगे। टीम ने दबिश के दौरान सात जानवरों के साथ पांच क्विंटल मांस बरामद किए। पुलिस टीम की कार्रवाई से अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। टीम ने मांस परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।
शासन की ओर से स्पष्ट आदेश है कि केवल स्लाटर हाउसों में ही जानवर काटे जाएं। जिले में स्लाटर हाउस न होने की दशा में नगर के कसाई मोहल्ले में अवैध रूप में मांस की बिक्री की जाती है। इससे आसपास के लोगों का जीना मुहाल रहता है। इस मामले में पुलिस कई बार कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन मांस विक्रेताओं पर कोई असर नहीं पड़ता।
नगर में अवैध तरीके से मांस बिक्री की शिकायत की गई थी। इसके बाद रविवार की सुबह पुलिस बल कसाई मोहल्ले में पहुंचा। कोतवाली प्रभारी एके त्रिपाठी नगर पालिका के सफाई निरीक्षक मिथिलेश कुमार समेत पुलिस बल को देखकर मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। खबर लगते ही लोग अपनी दुकानें छोड़ कर फरार हो गए। इस दौरान भारी संख्या में खरीदार भी यहां-वहां छिपने और भागने लगे। लोगों ने बताया कि पुलिस लगभग ढाई घंटे तक मोहल्ले में रही, लेकिन कोई मांस विक्रेता पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एक आहाते में मिले सात पशुओं और लगभग पांच क्विंटल मांस को बरामद किया गया है। मांस को प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ पशु चिकित्सकों की टीम और खाद्य विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुला लिया गया था। मामले में स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग और नगर पालिका के सहयोग से कार्रवाई होगी। मामले में शाम तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। कसाई टोला मोहल्ले में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।