{"_id":"68fdfbdd94e98d04e10407fe","slug":"police-raid-illegal-slaughterhouse-seize-12-cattle-and-meat-10-fleeing-men-detained-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कसाई टोला में पहुंचे 50 पुलिसकर्मी, अवैध बूचड़खाने से 10 लोगों को पकड़ा; जानवरों को काटकर बेचते थे मांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कसाई टोला में पहुंचे 50 पुलिसकर्मी, अवैध बूचड़खाने से 10 लोगों को पकड़ा; जानवरों को काटकर बेचते थे मांस
Sun, 26 Oct 2025 04:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 26 Oct 2025 04:15 PM IST
सार
यूपी के भदोही जिले में बूचड़खाने की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। यहां माैजूद करीब 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
बूचड़खाने के बाहर माैजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही कोतवाली पुलिस ने रविवार को भोर में जमुंद स्थित कसाई टोला मोहल्ले में अवैध बूचड़खाने पर छापा मारा। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में वध के लिए रखे गए लगभग एक दर्जन पशु, भारी मात्रा में मांस और पशुओं के अवशेष बरामद किए गए। इस मामले में 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को शिकायतें मिली थीं कि कसाई टोला मोहल्ले में प्रतिदिन अवैध रूप से पशुओं का वध कर मांस की बिक्री की जा रही है। इन शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय के नेतृत्व में दो टीमें बनाई गईं, जिनमें लगभग 50 पुलिसकर्मी शामिल थे। इनमें कस्बा, रजपुरा, धौरहरा, कार्पेट सिटी और नई बाजार पुलिस चौकी के प्रभारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
पुलिस ने मोहल्ले को दोनों तरफ से घेर लिया, जिससे किसी को भागने का मौका नहीं मिल सका। छापेमारी के दौरान, पुलिस को मौके पर वध किए गए पशुओं का भारी मात्रा में मांस और उनके अवशेष मिले।
विज्ञापन
पुलिस ने मोहल्ले के लगभग आधा दर्जन अहातों की भी तलाशी ली, जहां एक दर्जन से अधिक पशु बंधे हुए पाए गए। पुलिस ने बरामद पशुओं, मांस और अवशेषों को जब्त कर लिया है। मई महीने में भी पुलिस ने कार्रवाई किया था, लेकिन कुछ दिन बाद अवैध कारोबार दुबारा शुरु हो गया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
