फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police on tour to follow Corona protocol

कोरोना प्रोटोकाल के पालन के लिए भ्रमण पर रही पुलिस

Thu, 03 Jun 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Police on tour to follow Corona protocol
पुलिस उपाधीक्षक प्रयांक जैन ने ऐसे अकारण और बिना मास्क के बाजार में घूमने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने बिना मास्क के आरोप में लोगों से जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

सीओ ने कहा है कि अभी भी महारामारी का अंत नहीं हुआ है। जिस प्रकार से कुछ दिनो की मोहलत देकर कोरोना की दूसरी लहर हमारे सामने आई थी विशेषज्ञों ने तीसरी लहर के लिए भी तैयार रहने के अल्टीमेटम दिए हैं। सीओ के दिशानिर्देश के बाद कोतवाली पुलिस आज दिन भर बाजार के चक्कर काटती रही। इस दौरान बिना मास्क बाजार में दिखने वालों से न केवल जुर्माना वसूला गया बल्कि चालान भी किया गया।
विज्ञापन

कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीण शेखर ओझा ने स्टेशन रोड, लिप्पन तिराहा, तकिया कल्लन शाह, काजियाना, जमुंद, अंबरनीम, कटरा बाजार, अजीमुल्लाह चौराहा व भरत तिराहा आदि स्थानों पर पैदल मार्च किया। इस दौरान कई दुकानदारों के यहां सैनिटाइजर है या नहीं इसकी जांच की। सैनिटाइजर की व्यवस्था न होने पर फटकार भी लगाया। उन्होंने दुकानदारों को हिदायत दी कि दुकानों पर भीड़ कदापि न होने दें। मास्क और सैनिटाइजर दिखाने के लिए न रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed