फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police killed the zombies thrown in Ganges

हत्याकर फेंकी गई लाश को पुलिस ने गंगा में फेंका

Fri, 15 Apr 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Fri, 15 Apr 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
 चंद्रपुरा डोमनपुर गांव में हत्या कर फेंकी गई स्कार्पियो चालक की लाश को पुलिस ने लावारिस बताकर अंतिम संस्कार करने की बजाए गंगा में फेंक दी और मृतक के घर वालों को गंगा घाट पर जलाए गए एक अन्य शव की राख दिखा दी। इसी बीच एक महिला से इशारा पाकर परिवारीजनों ने गंगा में तलाश की तो युवक की लाश उतराई मिली। इसके बाद हंगामा हो गया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर डीआईजी और पुलिस कप्तान भी पहुंच गए। इस मामले में एसपी ने गोपीगंज थाने के दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंप दी गई है।
विज्ञापन


गोपीगंज थानाक्षेत्र के चंद्रपुरा डोमनपुर गांव में बुधवार को एक 35 वर्षीय युवक की लाश मिली थी। गले पर निशान मौजूद होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही थी। शर्ट की कॉलर पर कोपागंज, मऊ का स्टीकर लगे होने की बात वाट्सएप के माध्यम से उनके परिवारीजनों को मिली तो वे लोग बृहस्पतिवार को गोपीगंज पहुंच गए। उधर इससे पूर्व ही पुलिस ने शिनाख्त के लिए इंतजार किए बिना 24 घंटे के अंदर ही शव को ठिकाने लगा दिया था। मृतक के घर वाले पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है और जहांगीराबाद गंगा घाट पर जलाए गए एक अन्य चिता की राख को दिखाकर बता दिया कि यहीं मृतक का शव जलाया गया है।
विज्ञापन

इसके बाद घर वाले चिता की राख ले लिए और पुलिसकर्मी चले गए। इसी बीच घाट पर मौजूद एक महिला ने इशारा कर दिया। इस पर मृतक के घर वाले वहीं रुक गए और शव की तलाश करने लगे। थोड़ी ही देर में घाट पर युवक का शव उतराया हुआ मिला। यह देखकर मृतक के घरवाले सन्न रह गए। मृतक के घर वाले शव लेकर थाने की ओर बढ़ने लगे। इसकी जानकारी मिलने के बाद हंगामा बढ़ने की आशंका में औराई और ऊंज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उन्हें रोक दिया। जानकारी मिलते ही डीआईजी विंध्याचल रतन कुमार श्रीवास्तव और पुलिस कप्तान पीके मिश्र मौके पर पहुंच गए। घर वालों को समझा-बुझाकर उन्होंने शव को उनके सुपुर्द किया। इस मामले में पुलिस कप्तान ने गोपीगंज थाने के दो सिपाहियों राजेंद्र मौर्या और राम सिंह को निलंबित कर दिया। पुलिस कप्तान पीके मिश्रा ने कहा कि इस मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंप दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed