फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police and body personnel put up Corona vaccine

पुलिस और निकाय कर्मियों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

Fri, 12 Feb 2021 07:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 07:56 PM IST
विज्ञापन
Police and body personnel put up Corona vaccine
सीएचसी गोपीगंज में कोरोना की वैक्सीन लगवाने पहुंचे पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में शुक्रवार को पुलिस लाइन, जिला अस्पताल और चार सीएचसी में 708 फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाया गया। उत्साहित पुलिसकर्मियों और निकाय कर्मियों ने बढ़-चढ़कर वैक्सीन लगवाई। इससे वैक्सीनेशन प्रतिशत 60 फीसदी से अधिक रहा।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के खिलाफ जिले में 16 जनवरी से जिले में वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। बृहस्पतिवार को जहां फ्रंट लाइन वर्करों में वैक्सीलनेशन को लेकर उत्साह नहीं दिखा, वहीं शुक्रवार को सभी उत्साहित रहे। वैक्सीनेशन के लिए पुलिस लाइन, महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय, सीएचसी औराई, सुरियावां, गोपीगंज और भदोही को नामित किया गया था। सुबह नौ बजे से ही वैक्सीन लगाने की शुरुआत हुई, जो दोपहर चार बजे तक चली।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 1217 फ्रंट लाइन वर्करों में 708 ने वैक्सीन लगवाई। लालानगर संवाददाता के अनुसार, गोपीगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 टीकाकरण दूसरे चरण में 250 की बजाए 166 पुलिसकर्मियों ने टीका लगवाए। सभी पुलिसकर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण के दौरान दो टीमें लगी रहीं। प्रमुख रूप से डॉ. स्वप्निल सिंह, राकेश जायसवाल, विनोद मधुकर, सुनीता सिंह ने टीकाकरण किया। नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 1217 फ्रंट लाइन वर्कर को टीका लगना था, जिसमें 708 ने वैक्सीन लगवाई। सुरियावां सीएचसी में अधीक्षक डॉ. आरबी पाठक की देखरेख में वैक्सीनेशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed