फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police accused of harassment

Bhadohi News: पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Wed, 07 Feb 2024 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Police accused of harassment
ज्ञानपुर। सशक्त समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैजनाथ यादव ने समर्थकों के साथ मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र सरकार के अंतरिम बजट के विरोध में तीन फरवरी को लखनऊ विधानसभा के सामने धरना देने गए थे। ठहराव स्थल से जिले की पुलिस सुबह छह बजे ही वहां से उठा लाई। पुलिस ने सामान भी नहीं लेने दिया। चार फरवरी को लखनऊ से पुलिस लाइन, उसके बाद रजपुरा पुलिस चौकी, थाना सुरियावां और सीएचसी सुरियावां में स्वास्थ्य जांच किया गया। इसके बाद भदोही कोतवाली में देर रात तक बैठाए रखा गया। एसडीएम भदोही के यहां कागजी कोरम पूरा कराने के बाद फिर सुरियावां थाने लेकर पुलिस गई। वहां से उनके घर नागमलपुर पहुंचाया गया। पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर वह आंदोलन जारी रखेंगे। इस मौके पर मनीलाल यादव, दिनेश कुमार, सालिकराम, एसके पाल, दयाशंकर यादव, भगवानदास, जगदीश बिंद, अरविंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed