फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   PMshree scheme: applications sought for the second phase

पीएमश्री योजना: दूसरे चरण के लिए मांगे आवेदन

Sat, 19 Aug 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
PMshree scheme: applications sought for the second phase
जिले में पीएमश्री योजना के तहत दूसरे चरण में भी करीब सात विद्यालयों का चयन होगा। इसमें छह परिषदीय और एक राजकीय विद्यालय शामिल होंगे। इसके लिए 30 अगस्त तक आवेदन किया जाएगा। उसके बाद विभाग की ओर से निश्चित मानकों के आधार पर उनका चयन होगा। बजट की पहली किस्त भेजने की कवायद में विभाग जुटा है। पहले चरण में छह विद्यालय चयनित हुए थे।
विज्ञापन

जिले में 892 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हो रहे हैं। पीएमश्री योजना के पहले चरण में पांच परिषदीय और एक माध्यमिक स्कूल का चयन हो चुका है। इन स्कूलों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2022 के अनुरूप कौशल विकास का केंद्र बनाया जाएगा। साथ ही यहां पर स्मार्ट क्लास, आधुनिक लैब, डिजिटल लैब, खेलकूद की सुविधाएं आदि का बेहतर विकास किया जाएगा। केंद्र की ओर से बजट आवंटित होने के बाद पहली किस्त जारी किया जा रहा है। अब शासन स्तर से दूसरे चरण के लिए स्कूलों की चयन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसके तहत केंद्र की ओर से स्कूलों का चयन उनके यू-डायस पर उपलब्ध डाटा के अनुसार किया जाएगा। 30 अगस्त तक आवेदन के बाद विद्यालयों का सत्यापन किया जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने बीएसए को निर्देश दिया है कि वे सभी तैयारी पूरी करके समय से आवेदन करना सुनिश्चित करें। अपात्र विद्यालयों का चयन न किया जाए। कोई लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--------------

इनसेट
शिक्षकों के लिए काफी अहम होगा

इन विद्यालयों में प्रैक्टिकल, समग्र, एकीकृत, वास्तविक जीवन की स्थितियों पर आधारित पढ़ाई कराई जाएगी। ये शिक्षकों के लिए भी काफी अहम होगा। इनमें स्मार्ट कक्षा, पुस्तकालय, कौशल प्रयोगशाला, खेल का मैदान, कंप्यूटर प्रयोगशाला, विज्ञान प्रयोगशाला आदि सभी सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
वर्जन
शासन की ओर से पीएमश्री योजना में दूसरे चरण में स्कूलों के चयन के लिए पत्र आया है। सभी बीईओ को निर्देशित किया गया कि अपने क्षेत्र में मानक के अनुसार स्कूलों का आवेदन कराना सुनिश्चित करें। -भूपेंद्र नारायण सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed