फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Please sir don't separate me, loving couple adamant on living together

Bhadohi News: प्लीज साहब मुझे जुदा मत करिए, प्रेमी युगल साथ रहने पर अड़े

Thu, 02 Mar 2023 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Please sir don't separate me, loving couple adamant on living together
प्लीज साहब मुझे जुदा मत करिए, प्रेमी युगल साथ रहने पर अड़े
विज्ञापन

चौरी। प्लीज साहब मुझे जुदा मत करिए...। हम दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं। हम दोनों ने शादी भी कर ली है। दरअसल थाना क्षेत्र के एक गांव से एक माह पूर्व प्रेमी युगल फरार हो गए थे। जिन्हें बुधवार को पुलिस ने परसीपुर स्टेशन के समीप से बरामद कर लिया।

पुलिस दोनों को अपने साथ थाने लेकर आई। जहां दोनों एक साथ रहने की जिद करने लगे। साथ रहने की दुहाई देकर पुलिस से छोड़ देने की विनती करते रहे। प्रेमी युगल का कहना था कि वह शादी भी कर लिए हैं। जनवरी में लापता युवती के मामले में परिजनों ने चौरी थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। मुखबिर की सूचना पर बुधवार को पुलिस ने युवती सहित उसके साथी को बरामद कर थाने ले आई। प्रेमी युगल ने अलग न होने की दुहाई दी, लेकिन पुलिस नहीं मानी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed