फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Playing with the health of common man, fine of Rs 3 lakh on nine shopkeepers

Bhadohi News: आम आदमी की सेहत से खिलवाड़, नौ दुकानदारों पर तीन लाख जुर्माना

Fri, 15 Dec 2023 12:28 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही Updated Fri, 15 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Playing with the health of common man, fine of Rs 3 lakh on nine shopkeepers
ज्ञानपुर। मिलावटी व दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले दुकानदारों के खिलाफ विभागीय अधिकारी सख्त हो गए हैं। जांच में नमूना फेल होने पर नौ दुकानदारों पर दो लाख 90 हजार का जुर्माना लगाया है। निर्धारित समय पर जुर्माना न जमा होने पर दुकानदारों को चिन्हित कर विभागीय एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। पूर्व में दुकानों पर छापेमारी कर जांच को नमूना संकलित कर भेजा गया था।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी ने बताया कि जांच को पूर्व में नमूना भेजा गया था। नमूना फेल होने पर संबंधित दुकानदारों पर जुर्माना लगा है। समय से जुर्माना न भरने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। भदोही शहर के स्टेशन रोड स्थित एक दुकान से छेना मिठाई विक्रेता पर तीस हजार जुर्माना लगा है। एक दुकान से सरसों तेल का नमूना फेल होने पर दुकानदार के ऊपर 60 हजार, पिपरिस से गाय दूध विक्रेता पर तीस हजार, भदोही स्थित दुकान से क्रीम रोल विक्रेता पर 30 हजार, गोपीगंज स्थित एक दुकान से नमकीन का नमूना फेल होने से 35 हजार का जुर्माना लगा है। इसी तरह महराजगंज हुसैनीपुर में बिना पंजीयन मुर्गा की बिक्री की जा रही थी। ऐसे में मुर्गा विक्रेता पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगा है। गोपीगंज के एक दुकान से पेड़ा का नमूना फेल होने पर 15 हजार एवं नकली नमक की बिक्री करने वाले कारोबारी पर 30 हजार का जुर्माना लगा है। बताया कि पूर्व में जांच के बाद नमूना को भेजा गया था। रिपोर्ट आने के बाद जुर्माना की कार्रवाई की गई। उधर, विभागीय सख्ती से मिलावटी व दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों की बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed