फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Players showed their strength in block level sports

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Thu, 11 Aug 2022 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in block level sports
ज्ञानपुर। युवा कल्याण विभाग की ओर से जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न खेल के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कुश्ती, दौड़ सहित अन्य खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर अव्वल आने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता शुरू होने से पूर्व जिला स्टेडियम में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला क्रीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन, काशीनाथ और आशीष कुमार मिश्र के नेतृत्व में तिरंगायात्रा निकाली गई। वालीबाल में मूंसीलाटपुर की टीम विजेता और बनियापुर पाही की टीम उप विजेता रही। 100 मीटर दौड़ में अजीत बिंद, 400 मीटर में मोहित यादव, 800 मीटर में रोहित यादव, 1500 मीटर में अमन गौतम प्रथम रहे। लंबी कूद में रवि बिंद, गोला थ्रो में अमित ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग के 100, 400 और 800 मीटर में प्रथम, 1500 मीटर में प्रतिभा पाल अव्वल रहीं। लंबी कूद में रागिनी, गोला थ्रो में ममता मौर्य प्रथम रहीं। कुश्ती 53 किलो में धनंजय, संदीप सरोज, शिवक कुमार, 57 किलो में आनंद बिंद, अमरदेव बिंद, 61 किलो में अनूप तिवारी, नवनीत सरोज, 65 किलो में प्रशांत उपाध्याय, रहमान और 70 किलो वर्ग में देवेंद्र मौर्य और रिशि तिवारी ने जीत दर्ज किया। अंत में जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर शिव कुमार यादव, श्याम बिहारी मौर्य, राजाराम पाल, अहमद अली, महेश यादव, विनय कुमार, राजकुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed