फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Planting a message of greenery

पौधरोपण कर दिया हरियाली का संदेश

Sat, 11 Jul 2020 04:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
Planting a message of greenery
ज्ञानपुर/सीतामढ़ी। वन महोत्सव सप्ताह खत्म होने के बाद भी शिक्षकों, संगठनों की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण किया जा रहा है। शनिवार को जिले के अलग-अलग स्थानों पर पौधे रोपे गए। मोढ़ के जमुनीपुर अठगवां में सपा नेता बाबा बिंद के नेतृत्व में फलदार पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

पाली मंडल के जोधापुर गांव में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधरोपण जरूरी है। मंडल में 500 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राज यादव, आशीष सिंह, प्रवेश, विनय गौतम, अजय यादव, योगेंद्र सिंह आदि रहे। दयावंती पुंज डिग्री कॉलेज सीतामढ़ी में शनिवार को कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अंजलि सिंह की अगुआई में कॉलेज के शिक्षक, शिक्षिकाओं ने पौधरोपण किया। पर्यावरण संरक्षण की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाने का दायित्व हम सब का है। कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति पांच पेड़ भी लगाए तो पृथ्वी पर करोड़ों की संख्या में वृक्ष तैयार होंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed