फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Piyropur , Ckmsud inquiry into the quality of the road

पियरोपुर, चकमसूद में सड़क की गुणवत्ता जांच के आदेश

Wed, 18 Mar 2015 02:29 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Wed, 18 Mar 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
Piyropur , Ckmsud inquiry into the quality of the road
बाकी प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों ने निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के पास भेज दिया।
विज्ञापन


 औराई तहसील दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे। मंडलायुक्त अनिल कुमार भी तहसील दिवस में अचानक पहुंचकर फरियाद सुनी।


उन्होंने प्राथमिकता से तहसील दिवस की समस्याओं को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण का निर्देश दिया।
औराई तहसील में आए कुल 83 मामलों में सात और ज्ञानपुर में आए 49 मामलों में भी सात का ही निस्तारण हो सका।

 जबकि भदोही तहसील में आए कुल 75 मामलों में चार का निस्तारण हो सका। तहसील औराई में अधिकतर मामले राजस्व के आने पर मंडलायुक्त ने पुलिस के  साथ निस्तारण पर जोर दिया।

शासन के मंशानुरूप कार्य करने और पात्रों को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से दिलाने का निर्देश दिया। इसके अलावा कार्य में उदासीनता बरतने पर कार्रवाई करने की भी मातहतों को चेतावनी दी।
विज्ञापन


 इसके बाद वे जनेश्वर मिश्र ग्राम के तहत चयनित चकमसूद, पियरोपुर गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। सीसी रोड की गुणवत्ता का जांच करने का निर्देश दिया।

इस मौके पर एडीएम रमाशंकर यादव, एएसपी लल्लन प्रसाद यादव, एसडीएम राजेंद्र कुमार, तहसीलदार शिव प्रसाद, डीएसओ संतोष निरंजन, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी जवाहर लाल, पिछड़ा वर्ग अधिकारी हिमेंद्र उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञानपुर तहसील में एसडीएम परवेज अहमद, सीओ श्यामशंकर पांडेय, तहसीलदार विजय नारायण सिंह, न्यायिक ओम प्रकाश पांडेय आदि रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed