{"_id":"57f6af864f1c1be74a26f580","slug":"phc-will-form-in-ckbeshun","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकबेसहूं में बनेगी पीएचसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकबेसहूं में बनेगी पीएचसी
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Fri, 07 Oct 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर।विंध्याचल दर्शन के लिए जाते समय मिर्जापुर रोड स्थित चकबेसहूं में थोड़ी देर के लिए रूके प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री शिवाकांत ओझा ने ग्रामीणों की मांग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाने की घोषणा की।
शिक्षा रत्न और अंजान आदमी पार्टी के संस्थापक डॉ. आशुतोष मिश्र के नेतृत्व में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की समस्या अवगत कराया। स्वास्थ्य मंत्री ने पीएचसी बनवाने की घोषणा कर दी। मंत्री के आने की खबर लगते ही जगन्नाथपुर के पास चक बेसहूं में अमवां,पूरवा,जगन्नाथपुर, सुमेरपट्टी, कंठीपुर समेत करीब के ब्राह्मण, यादव, दलित और कहार बस्ती के लोग भी पहुंच गए। भीड़ देखते ही मंत्री जी को काफिला रोकना पड़ा। ग्रामीणों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद लोगों ने स्वास्थ्य की समस्या बताई, जिस पर मंत्री ने पीएचसी बनवाने की घोषणा की। डॉ. आशुतोष ने बताया कि पीएचसी चकबेसहूं में उनके निर्माणाधीन विद्यालय के पास बनेगा। जहां पर जमीन भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
विज्ञापन