{"_id":"57a4f1434f1c1b393a2b9ba9","slug":"pg-sold-27-hundred-tokens-to-enter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी में प्रवेश के लिए बिके 27 सौ टोकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी में प्रवेश के लिए बिके 27 सौ टोकन
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Sat, 06 Aug 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ाई गई टोकन वितरण तिथि भी शुक्रवार को खत्म हो गई। अंतिम दिन करीब दो सौ छात्रों ने स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए टोकन लिया। तीन दिन में करीब सात सौ छात्रों ने टोकन लिया। इससे अब तक पीजी में एक हजार सीटों के लिए करीब 27 सौ टोकन वितरित हुए हैं। पीजी की एक-एक सीट के लिए दो से अधिक छात्र दावेदार होंगे। हालांकि पीजी में भी प्रवेश मेरिट से लिया जाएगा। लेकिन यह प्रवेश विभागवार होने से राहत रहेगी।
स्नातकोत्तर कक्षा में भी इस बार प्रवेश दूसरे सप्ताह से शुरू हो जाएगी। कॉलेज प्रशासन ने नौ दस अगस्त से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करने का संकेत दिया है। सात आठ तक विभाग वार स्नातकोत्तर कक्षा में प्रवेश के लिए मेरिट भी जारी कर दी जाएगी। प्राचार्य डॉ. ललित मोहन जोशी ने बताया कि अगले सप्ताह में पीजी में प्रवेश के लिए मेरिट जारी कर दी जाएगी।
सप्ताह के शुरू में मेरिट जारी करने के साथ सप्ताह के अंत तक प्रवेश प्रक्रिया भी पूर्ण कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद परिस्थिति के अनुसार प्रवेश समिति भी निर्णय लेगी।