{"_id":"57acd8bd4f1c1b8e34ee5cfc","slug":"pg-for-admission-to-the-merit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी में प्रवेश के लिए मेरिट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी में प्रवेश के लिए मेरिट जारी
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Fri, 12 Aug 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे स्नातकोत्तर प्रवेश के लिए बृहस्पतिवार को मेरिट डाउन कर दिया गया। द्वितीय मेरिट से सामान्य वर्ग के छात्रों की 12 और 13 अगस्त को काउंसलिंग की जाएगी। इसके साथ ही प्रथम मेरिट वंचित छात्रों का भी प्रवेश लिया जाएगा। संस्कृत, मध्य कालीन इतिहास, दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र, चित्रकला, मनोविज्ञान, गणित में आवेदन करने वाले सभी छात्रों का खुला प्रवेश लिया जा रहा है। वहीं में हिंदी,अंग्रेजी, प्राचीन इतिहास, समाजशास्त्र, वाणिज्य, भूगोल विषय में मेरिट काफी डाऊन हो गई है। जबकि वाणिज्य, रसायन, भौतिक, वनस्पति, जंतु और गृह विज्ञान में डाऊन के बाद भी मेरिट कमजोर नहीं है।
प्राचार्य डॉ.ललित मोहन जोशी ने बताया कि नई कट आफ मेरिट से हिंदी में 1023 अंक, अंग्रेजी में 966, प्राचीन इतिहास में 924, समाजशास्त्र में 1008, राजनीतिशास्त्र में 941, वाणिज्य में 1047, रसायन में 1134, भौतिक में 1130, वनस्पति में 1108, जंतु विज्ञान में 1151, गृह विज्ञान में 1122 और भूगोल में 1004 अंक तक प्रवेश लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को दोपहर एक बजे तक इस मेरिट से प्रवेश होगा। इसके बाद रिक्त सीटों पर प्रतीक्षारतों को मौका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि डाऊन की गई मेरिट को कालेज के सूचना पट्ट पर चस्पा कर दी गई है। उन्होंने मेरिट में शामिल छात्रों को बिना देर किए प्रवेश लेने का निर्देश दिया है।