फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Personality develops through Rovers-Rangers camp: Prof. Reena

Bhadohi News: आज से जीआईसी से प्रश्नपत्र होंगे वितरित

Sat, 14 Feb 2026 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Personality develops through Rovers-Rangers camp: Prof. Reena
ज्ञानपुर जीआईसी में निरीक्षण करते बोर्ड परीक्षा के राज्य पर्यवेक्षक भुपेंद्र कुमार सिंह बाएं से
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए नामित राज्य पर्यवेक्षक डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज स्थित कोठार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उत्तरपुस्तिका वितरण का अवलोकन किया। सभी केंद्रों पर बेहतर सुरक्षा-व्यवस्था के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि 15 से 16 फरवरी तक सभी परीक्षा केंद्रों पर उत्तरपुस्तिका और प्रश्नपत्र पहुंच जाए। स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में ही प्रश्नपत्र रखे जाएं। परीक्षा की पारदर्शिता में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि सभी 94 केंद्रों पर ढाई लाख उत्तरपुस्तिका पहुंच चुकी है। 14 फरवरी से प्रश्नपत्र का वितरण किया जाएगा। इसके लिए 18 से 19 टीमें लगाई गई हैं। इसमें राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य या शिक्षक संग दो सुरक्षाकर्मी रहेंगे। वाहन के साथ एक टीम चार से पांच केंद्रों पर केंद्राध्यक्षों और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में प्रश्नपत्र सौपेंगी। उन्होंने बताया कि स्ट्रांग रूम में चार आलमारी में प्रश्नपत्र रखा जाएगा। इसमें एक आलमारी में पहली और दूसरी में दूसरी पाली के प्रश्नपत्र रहेंगे। परीक्षा के दौरान बचे प्रश्नपत्रों को तीसरी और चौथी आलमारी में रिजर्व सेट रखा जाएगा। इस मौके पर जीआईसी प्रधानाचार्य आलोक तिवारी, राजेश पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed