फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Permission not granted, Ghazi Mian fair postponed

Bhadohi News: नहीं मिली अनुमति, गाजी मियां का मेला स्थगित

Sat, 17 May 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Permission not granted, Ghazi Mian fair postponed
भदोही। ऐतिहासिक गाजी मियां का मेला इस साल नहीं होगा। शुक्रवार को मेला कमेटी के पदाधिकारियों संग बैठक में जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन

इससे कमेटी के लोगों ने मेला स्थगित करने का निर्णय लिया है। अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य की शुक्रवार को मेला कमेटी के सदस्यों के साथ भदोही कोतवाली में बैठक हुई।
एडीएम ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी मेला नहीं हो रहा है। मेले को लेकर न्यायालय में वाद भी दाखिल किया गया है। ऐसे में न्यायालय का फैसला आने तक मेले का आयोजन नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

भदोही जिले में हर वर्ष गाजी मियां का मेला होता है। यह सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा है। मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु गाजी मियां के मजार पर मत्था टेकने और चादर चढ़ाने आते हैं। इस वर्ष मेला आयोजित नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को मायूष होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला कमेटी के नुरैन खां ने बताया कि कोतवाली में आज बैठक थी। अनुमति नहीं मिलने के कारण मेला स्थगित कर दिया गया है। न्यायालय से फैसला आने के बाद ही जिला प्रशासन से अनुमति मिलेगी। इसके बाद आयोजन पर विचार किया जाएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष नईम खां, बेलाल खां, नुरैन खां, रईस खां, शफीक, जमाल खां आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed