Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Performing the rituals for ancestors will be difficult, as the roads are filled with potholes and there is also a lack of cleanliness.

Bhadohi News: पूर्वजों के तर्पण को होगी मुश्किल, गड्ढों से पटी है सड़क, सफाई का भी अभाव

Fri, 19 Sep 2025 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Performing the rituals for ancestors will be difficult, as the roads are filled with potholes and there is also a lack of cleanliness.
जिले के प्रमुख घाटों पर इस साल पितरों के तर्पण की राह मुश्किल होगी। रामपुर, सीतामढ़ी और बेहरोजपुर, सेमराधनाथ जैसे प्रमुख गंगा घाटों पर सफाई का अभाव है। वहीं घाट की तरफ जाने वाली सड़कें भी खराब हैं। इस बार गंगा का जलस्तर अभी कम नहीं हो सका है। ऐसे में तर्पण करने पहुंचने वाले लोगों को घाटों के ऊपर ही जगह तलाशनी होगी। आसपास गंदगी और झाड़ियों से लोगों को मुश्किलें बढ़ेगी।
विज्ञापन

जिले में यहां करीब 15 घाटों पर पिंडदान करने के लिए लोगों की भीड़ जुटती है। जिसमें सबसे प्रमुख रामपुर, सीतामढ़ी, बिहरोजपुर, कलिंजरा, सेमराधनाथ, भवानीपुर डेरवा जैसे प्रमुख घाट हैं। आगामी रविवार को पितृ विसर्जन के अवसर पर करीब डेढ़ से दो लाख लोग इन घाटों पर पिंडदान करने को जुटते हैं। इस साल अब तक गंगा का जलस्तर 75.06 मीटर जलस्तर बना हुआ है। इस समय जलस्तर घट जरूर रहा है, लेकिन उत्तर भारतीय राज्यों में बादल फटने और अन्य कारणों से इधर आने वाले पानी से फिर से जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। घाटों पर बड़ी संख्या में तर्पण को जाने वाले लोगों को घाटों पर कीचड़ व गंदगी से सामना होगा। घाट पर जगह कम होने के कारण लोगों को घाटों के ऊपर ही पिंडदान करना होगा। वहीं आसपास की झाड़ियों और कीचड़ों की साफ-सफाई नहीं कराई गई तो निश्चित तौर पर परेशानी खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन

गड्ढों से पटी है घाट जाने वाली सड़क
जिले में रामपुर, बेहरोजपुर, डेरवा जैसे घाटों पर जाने वाली सड़कें गड्ढे से पटी पड़ी है। खास तौर रामपुर घाट जाने वाला रास्ता तो इतना खराब है कि वाहन तो छोड़िए पैदल चलना भी लोगों के लिए मुश्किल खड़ा कर सकता है। गोपीगंज से बाजार से ही शुरू हुआ क्षतिग्रस्त सड़क घाट पर गड्ढों से भरा हुआ है। स्थिति यह है कि तीन किमी सड़क पर कम से कम 150 से 200 गड्ढे होंगे। वहीं घाट पर पास ही साफ-सफाई शून्य है। यहीं हाल बेहरोजपुर और डेरवा जैसी सड़कों का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षौरकर्म करवाने के बाद ही पिंडदान
भावसिंहपुर डूहिया निवासी आचार्य दीनानाथ शुक्ल ने बताया कि क्षौर कर्म (बाल मुंडन ) कराने के बाद स्नान करके ही पितर को पिंडदान किया जाता है। पितृ अमवस्या के दिन गंगा घाट पर जगह कम पड़ जाती है। बड़ी संख्या में लोग पिंडदान करने आते हैं। ऐसे में गंगा तट पर जगह की कमी है। घाट की मिट्टी भी गीली है। हालांकि जल स्तर कम होने लगा है।

इन घाटों पर जुटेगी इतनी भीड़
रामपुर घाट - 50 हजार
सीतामढ़ी - 40 हजार
बेहरोजपुर - 15 हजार
भवानीपुर - आठ से 10 हजार
(भीड़ का आंकलन स्थानीय लोगों के बातचीत पर अनुमानित है)

गंगा घाटों की सफाई के लिए संबंधित ग्राम पंचायत को निर्देशित किया गया है कि सफाई व्यवस्था समुचित रखी जाए। पिंडदान करने आने वाले लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो। - संजय मिश्रा, डीपीआरओ, भदोही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article