{"_id":"58caed614f1c1b741132d3cf","slug":"people-with-jam-for-four-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे तक जाम से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे तक जाम से जूझे लोग
bhadohi hindi news
Updated Fri, 17 Mar 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को जीटी रोड सुबह से ही जाम में उलझ गया। सुबह लगभग आठ से 12 बजे के आसपास तक जाम जाम लगा रहा। इस दौरान वाहन रेंगते रहे।
गोपीगंज नगर के मुख्य चौराहे पर लगी बैरिकेडिंग के चलते अक्सर जाम लग जाता है। सुबह आठ बजे के आसपास ही सड़क पर यातायात का दबाव बढ़ने लगा और वाहनों की कतारें लगने लगीं। 12 बजे तक जाम की जकड़न तेज रहने के कारण लोग झेल गए। उल्लेखनीय है कि मुख्य चौराहे पर स्थित बैरिकेडिंग को हटाने की मांग को लेकर व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने कई बार गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। व्यापारियों का कहना है कि बैरिकेडिंग से नगर में जहां हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है, वहीं व्यवसाय भी प्रभावित होता है। उधर लालानगर टोल टैक्स प्लाजा पर शुल्क वसूली के लिए वाहनों की लंबी कतार की वजह से भी नगर में जाम लग जाता है। उधर सीओ एसएस पांडेय का कहना है कि बैरिकेडिंग की वजह से जाम नहीं लग रहा है। बल्कि यातायात व्यवस्था उससे सुरक्षित हुई है।