फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   People were very happy after getting their mobiles, police returned handsets to 116 people

Bhadohi News: मोबाइल पाकर खिले चेहरे, पुलिस ने 116 लोगों को लाैटाए हैंडसेट

Thu, 07 Aug 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
People were very happy after getting their mobiles, police returned handsets to 116 people
ज्ञानपुर। सर्विलांस टीम के प्रयास से रक्षाबंधन से पहले 116 भाई-बहनों के चेहरे बुधवार को उस समय खिल गए, जब उनके पूर्व में खोए कीमती मोबाइल मिल गए। पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के हाथों मोबाइल पाकर वे खुश हो गए।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में इधर कई महीने से कीमती मोबाइल सेटों के गायब होने के मामले पुलिस के पास आ रहे थे। ऐसे में सर्विलांस टीम का सहारा लिया गया। कीमती मल्टीमीडिया मोबाइल सेटों को बरामद करने के लिए बाकायदा सर्विलांस टीम में मोबाइल रिकवरी सेल का गठन किया। करीब एक महीने से अधिक समय में विभिन्न थानाक्षेत्रों में खोए 116 मोबाइल को बरामद किया गया। पुलिस लाइन में पत्रकारों से रूबरू होकर एसपी ने मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपा। महीनों से गायब मोबाइल पाकर उनके चेहरे खुशी से झूम उठे। एसपी ने बताया कि बरामद मोबाइल सेटों की कीमत 16 लाख 60 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed