फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   People were relexe to see sigh of relief as the water level of Ganga receded

गंगा का जलस्तर घटने लोगों ने ली राहत की सांस

Mon, 16 Aug 2021 07:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
People were relexe to see sigh of relief as the water level of Ganga receded
गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही गिरावट से तटवर्ती गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। गंगा से सटे गांवों में बोई करीब डेढ़ हजार बीघे की फसल जलभराव से नष्ट हो चुकी है। खेतों से बाढ़ का पानी धीरे-धीरे खिसक गया है। बाढ़ का पानी कम होने से घाटों पर नौकाओं का संचालन शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग मिर्जापुर की ओर से सीतामढ़ी मिश्रपुर गंगा घाट पर नाव और स्टीमर का संचालन नहीं हो सका है, जिसके कारण यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। करीब 10 दिनों तक गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण तटवर्ती 30 से अधिक गांवों में पानी पहुंच गया था। लोगों को दूसरे जगह शरण लेनी पड़ी है। बृहस्पतिवार सुबह से जलस्तर में घटाव शुरू हुआ जो अब भी जारी है। इससे बाढ़ के पानी में डूबी फसलें दिखने लगी है, लेकिन सप्ताह भर से अधिक समय तक डूबी अरहर, तिलहनी संग धान की फसल सड़ चुकी है। किसानों के मुताबिक करीब डेढ़ हजार बीघे फसल बाढ़ में नष्ट हो गई। भाजपा विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी के आश्वासन के बाद किसानों में मुआवजा मिलने की आस जगी है। गांवों में बलुई मिट्टी होने से कीचड़ नहीं है लेकिन गंगा घाटों पर कीचड़ और गंदगी की स्थिति बन गई है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के सीतामढ़ी कार्यालय के अनुसार जलस्तर में लगभग चार मीटर की कमी हुई है। सोमवार को शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 76.140 मीटर तक आ गया था। जलस्तर में पांच सेंटीमीटर घंटे का घटाव हो रहा है। इटहरा, मनीपुर, कलिक मवैया, हरिरामपुर आदि गांवों से गंगा बाढ़ का पानी खिसक गया है लेकिन दुर्गंध और सड़ांध से लोग परेशान है। इन गांवों में संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed