फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   People shudder at the reduction in the price of petrol and diesel

- पेट्रोल डीजल के दाम कम होने पर झूमे लोग

Sun, 22 May 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
People shudder at the reduction in the price of petrol and diesel
ज्ञानपुर। महंगाई की मार झेल रहे कालीन नगरी के लोगों को पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने से बड़ी राहत मिली है। पेट्रोल का दाम 9.50 रुपये और डीजल का सात रुपये कम हुआ है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि सरकार ने सराहनीय कार्य किया है। इससे अब खाद्य पदार्थों और अन्य सामान के दामों में गिरावट आएगी। सब्जी, तेल, घी, ट्रांसपोर्ट पर इसका सीधा असर पड़ेगा। ट्रांसपोर्ट भाड़ा कम होगा, जिससे महंगाई से थोड़ी राहत मिलेगी। रविवार सुबह होते ही पेट्रोल पंप पर डीजल, पेट्रोल भरवाने के लिए बाइक वालों की लंबी कतार लगी थी। पाली भिडिऊरा पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भरवाने आए सरस सिंह राजपूत ने बताया कि दामों में कमी की खबर सुनकर खुशी हुई। कस्तूरीपुर पेट्रोल पंप के मैनेजर वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि रविवार को पेट्रोल 97.14 रुपये और डीजल 90 रुपये 33 पैसा प्रति लीटर रहा। जबकि इससे पहले पेट्रोल 105 रुपये 82 पैसे और डीजल 97 रुपये 39 पैसे की दर से बिक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed