फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   People living away from home have started returning for the festivals.

Bhadohi News: त्योहारों के लिए घर लौटने लगे परदेसी

Sat, 31 Oct 2026 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
People living away from home have started returning for the festivals.
ज्ञानपुर रोड़ रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों की लगी भीड़। संवाद
त्योहारों का सीजन चल रहा है। आठ नवंबर को दीपावली है। उसके बाद छठ का पर्व है। ऐसे में विभिन्न शहरों व प्रांतों में कामकाज करने वाले परदेशी त्योहार मनाने के लिए अपने मूल निवास (घर) लौट रहे हैं। इसका असर स्टेशनों पर दिखने लगा है। शुक्रवार को ज्ञानपुर रोड और भदोही स्टेशन पर महानगरों से आने वाली ट्रेनों से लोग उतरे। इससे स्टेशनों पर भीड़ रही।
विज्ञापन

दीपावली और छठ पर्व को लेकर परदेश में रहकर काम करने वाले लोगों का घर लौटना शुरू हो गया है। शुक्रवार को ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। बाहर से आने वाली ट्रेनों के पहुंचते ही स्टेशन पर चहल-पहल बढ़ गई। ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों में अपने घर पहुंचने की उत्सुकता साफ दिखाई दी। त्योहारों के मद्देनजर बड़ी संख्या में लोग नौकरी और कारोबार के सिलसिले में दूसरे शहरों में रहने के बाद अपने परिवार के बीच लौट रहे हैं। स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ से त्योहारों की रौनक भी नजर आने लगी है। इसी तरह भदोही, माधोसिंह, सुरियावां जैसे प्रमुख स्टेशनों पर मुंबई से आने वाली कामायनी एक्सप्रेस, दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस, ज्ञानपुर रोड पर पवन एक्सप्रेस, दिल्ली से आने वाली काशी विश्वनाथ समेत अन्य ट्रेनें खचाखच भरी हुई आईं। जनरल बोगी से उतरने में लोगों के पसीने छूट गए। यात्री संतोष यादव ने कहा कि मुंंबई से घर आने के लिए टिकट नहीं मिला। जनरल बोगी में ही आया। यात्रा काफी कष्टदायक रही। यात्री राम निवास मिश्रा ने कहा कि टिकट न मिलने पर वह स्लीपर में आया। इसके लिए फाइन भरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed