{"_id":"5f6356d48ebc3ef481120925","slug":"people-gathered-to-pinddaan-on-the-ganges-bhadohi-news-vns547718024","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा घाटों पर पिंडदान को उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा घाटों पर पिंडदान को उमड़े लोग
विज्ञापन
रामपुर घाट पर पितरों को तर्पण करते लोग।
- फोटो : BHADOHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर/ गोपीगंज। श्राद्ध पक्ष की अमावस्या पितृ विसर्जन पर बृहस्पतिवार को गंगा घाटों पर सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विधि विधान से अपने पितरों का तर्पण किया। रामपुर गंगा घाट पर श्राद्ध करने वालों का सुबह से ही तांता लगा रहा। पूरा घाट खचाखच भरा रहा। पितरों को तर्पण करने के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। इसके चलते घाट सहित रामपुर घाट मार्ग पर मेले जैसा माहौल रहा। सफाई न होने से दलदल में फंसकर कई लोग गिर गए।
आश्विन मास के पितृपक्ष की अमावस्या पर पितृ विसर्जन किया जाता है। अपने पूर्वजों का तर्पण करने और उनका आशीर्वाद लेने और मंगलमय जीवन की कामना को लेकर गंगा घाटों पर भारी भीड़ उमड़ी। रामपुर घाट पर भोर से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया था। सुबह दस बजते-बजते पूरा घाट पिंडदान करने वालों से खचाखच भर गया था। बड़ी संख्या में पुरोहितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से पिंडदान कराया गया। क्षौर कर्म कराने के बाद लोगों ने अपने पितरों को तर्पण किया। जौ का आटा, खोवा, चावल, बालू आदि पदार्थों के साथ पिंडदान करके पूजा अर्चना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा घाट गुंजायमान रहा। नदियों के किनारे पिंडदान करने का विशेष महात्म्य होने के कारण जिले भर के गंगा घाटों पर भारी भीड़ रही।
क्षेत्र के भोगांव, सीतामढ़ी घाट, बेरासपुर, पंचमुखी घाट, गुलौरी घाट, जहांगीराबाद, डेरवां, अरई आदि गंगा घाटों पर भी पिंडदान करने वालों की भारी भीड़ रही। बेरासपुर घाट पर पं. लक्ष्मीशंकर तिवारी ने विधि विधान पूर्वक पिंडदान कराया। रामपुर घाट पर भीड़ होने के कारण गोपीगंज-रामपुर घाट मार्ग श्रद्धालुओं से पट गया था। इसके चलते बड़े वाहनों का प्रवेश नहीं हो सका। छोटे मार्ग पर कुछ बड़े वाहनों के भीड़ में घुस जाने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पिंडदान करने के बाद श्रद्धालुओं ने लाई, चूरा, गट्टा, बंडा, केला सहित मिठाई आदि की खरीदारी भी की।
विज्ञापन
गोपीगंज के रामपुर घाट से कुछ दूरी पर थाना प्रभारी कृष्णा नंद राय, सीनियर सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार, चौकी इंचार्ज दयाशंकर ओझा आदि चक्रमण करते रहे। सदौपुर में आचार्य शिवकुमार जी ने उन सभी का श्राद्ध करवाया जो संतानहीन और अनाथ मृत्यु को प्राप्त हुए थे। सुरियावां के बावन बीघा तालाब पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने पितरों को तर्पण किया।
गाइडलाइन पर आस्था पड़ी भारी
ज्ञानपुर। कोरोना वायरस संक्रमण काल में सामाजिक दूरी के पालन और मॉस्क लगाने की गाइडलाइन जारी की गई है। पितृ विसर्जन के दिन आस्था के आगे वह भी पीछे हो गई। रामपुर समेत अन्य गंगा घाटों पर भीड़ देखकर ऐसा नहीं लगा कि लोगों में कोविड का कोई भय है।