{"_id":"60f1bdf68ebc3ec236558a51","slug":"people-forgot-the-corona-guide-line-negligence-increased-bhadohi-news-vns600818150","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना गाइड लाइन भूले लोग, लापरवाही बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना गाइड लाइन भूले लोग, लापरवाही बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिले में हाल ही में एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिलने से जनपद कोरोना मुक्त हुआ है। एक ओर जहां स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन जिले के कोरोना मुक्त होने पर राहत की सांस ले रहा हैं। तो वहीं दूसरी ओर जिले के प्रमुख बाजारों व नगरों में कोरोना गाइडलाइन के प्रति लोगों की लापरवाही चिंता का सबब बनती जा रही है।
जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों के नए केस नहीं मिल रहे हैं। चिकित्सकों और केंद्र व राज्य सरकार की ओर से लगातार यह कहा जा रहा है कि तीसरी लहर आने की संभावना प्रबल है, ऐसे में लोगों की ओर से कोराना गाइडलाइन का उल्लंघन भारी पड़ सकता है।
प्रमुख बाजार हो या नगर, बस स्टैंड हो या फिर रेलवे स्टेशन हर जगह पर रोजाना लोगों की ओर से कोरोना की रोकथाम के लिए जारी की गई सभी गाइडलाइन का उल्लंघन हो रहा है। बाजारों में जहां सुबह शाम लोग की भारी भीड़ उमड़ रही है और इस दौरान ज्यादातर लोग बिना मास्क के ही घूमते फिरते हुए नजर आ रहे हैं। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। जिले के भदोही, ज्ञानपुर रोड, सुरियावां, माधो सिंह रेलवे स्टेशन पर मौजूदा समय में थर्मल स्क्रीनिंग व सेनिटाइजेशन का काम बंद हो चुका है।
विज्ञापन
बाजारों व प्रमुख नगरों में एक ओर जहां पर लोग खुलेआम बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के घूम रहे हैं। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी की गई गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहीं है। शुक्रवार को ज्ञानपुर,गोपीगंज और भदोही में शाम को भीड़ उमड़ी रही। जबकि जिले के अन्य नगरों में सुरियावां, औराई,जंगीगंज, महाराजगंज, घोसिया और महाराजगंज के बाजारों में भी बिना मास्क के घूमने वालों पर पुलिस कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहीं है।
कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी । पुलिस की ओर से मास्क लगाने व अन्य कोरोना गाइडलाइन को लागू करवाने के लिए अनवरत प्रयास किया जा रहा है। -रामबदन सिंह ,पुलिस अधीक्षक, भदोही