{"_id":"6a3050eb27b354f9dc0e4d3a","slug":"people-celebrated-harsh-dubeys-performance-by-distributing-sweets-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-144492-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: हर्ष दुबे के प्रदर्शन पर लोगों ने मिठाई खिलाकर मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: हर्ष दुबे के प्रदर्शन पर लोगों ने मिठाई खिलाकर मनाया जश्न
विज्ञापन
कौलापुर। गोपीगंज कोतवाली के तिलंगा गांव निवासी भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हर्ष दुबे द्वारा अपने पहले वनडे मैच में ही शानदार तीन विकेट लेने पर लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
तिलंगा के मूल निवासी सुरेंद्र दुबे के बेटे हर्ष दुबे भदोही के तीसरे क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जो अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी प्रतिभा का लाेहा मनवा रहे हैं। इनके पहले यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी चमक बिखरे रहे हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ अपने पहले वनडे मैच में हर्ष दुबे ने पांच ओवर में 47 रन देकर तीन विकेट लिए। तिलंगा के बगल के गांव सुजातपुर में लोगों ने मिठाई खिला कर उनके प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त किया। कहा कि गांव के लड़के की इस उपलब्धि पर लोग गौरवान्वित हैं। उनकी सफलता ने बता दिया कि परिश्रम से सबकुछ पाया जा सकता है। इस दौरान शशि कांत तिवारी, सुजीत तिवारी, रहीश पांडेय, राजन तिवारी, मंटू पांडेय, विमल तिवारी, मुन्ना तिवारी आदि रहे।