{"_id":"6636215351717b4c63079ae0","slug":"people-boycott-lok-sabha-elections-for-bridge-in-bhadohi-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव बहिष्कार: पुल नहीं तो वोट नहीं... चेतावनी पर लोगों को मनाने पहुंचे डीएम के दूत; जानें- फिर क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव बहिष्कार: पुल नहीं तो वोट नहीं... चेतावनी पर लोगों को मनाने पहुंचे डीएम के दूत; जानें- फिर क्या हुआ
Sat, 04 May 2024 05:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 04 May 2024 05:22 PM IST
सार
Bhadohi News: टीम ने लोगों को लोकतंत्र के उत्सव भागीदारी निभाने की अपील करते हुए आश्वस्त किया कि आपकी मांगों को शासन तक पहुंचाया जाएगा। जिस पर लोगों ने कहा कि अगर शासन इस पर विचार करती है तो कोनिया के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
पुल के लिए लोगों ने जताया विरोध।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक तरफ जिला प्रशासन मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर कार्य कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ जिले के गंगा तटवर्ती इलाके कोनिया में पुल न होने के कारण दर्जनों गांवों के लोग पुल नहीं तो वोट नहीं... के नारे को लगाकर चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
शनिवार को जिलाधिकारी विशाल सिंह के दूत नायाब तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव कलातुलसी गांव पहुंचे और लोगों को मतदान के बारे में जागरूक किया। जिले में प्रशासन इन दिनों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर लगातार कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी तरफ कोनिया क्षेत्र के कई गांवों के लोग धनतुलसी डेंगुरपुर गंगा घाट पर पक्का पुल निर्माण मांग को लेकर आम चुनाव में मतदान बहिष्कार की चेतावनी दी है। कोनिया क्षेत्र के कलातुलसी समेत कई गांवों के लोगों के चुनाव बहिष्कार की चेतावनी की जानकारी होते ही जिलाधिकारी विशाल सिंह ने नायाब तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया।
टीम शनिवार को ग्रामीणों की समस्या जानने के लिए कलातुलसी रामलीला मैदान पहुंची। जहां टीम ने मतदान के महत्व को बताते हुए उनसे मतदान करने की अपील की। लोगों ने बताया कि आजादी से अब तक कोनिया की जनता ने हर दल के उम्मीदवारों को मौका दिया। कई नेताओं द्वारा शिलान्यास का वादा भी किया गया, लेकिन अब तक नतीजा शून्य ही निकला। जिसको लेकर कोनिया के लोगों ने मतदान के बहिष्कार की चेतावनी दी।