फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   People are suffering due to fog and severe cold

कोहरा और हाड़कंपा देने वाली ठंड से लोग बेहाल

Thu, 20 Jan 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
People are suffering due to fog and severe cold
बीते दिनों हुई रिमझिम बारिश के बाद कोहरे और कड़ाके की ठंड से लोगों का बुरा हाल है। बुधवार की सुबह छाए घने कोहरे के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन भर बादल आसमान में डेरा जमाया रहे। 12 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। धरती पर छाए घने कोहरे के कारण सुबह की दृश्यता 20 मीटर तक सिमट गई। अधिकतम तापमान 14.8 और न्यूनतम तासपमान 7.5 दर्ज की गई। जिले में सप्ताह भर से हो रही कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन बेहाल हो गया है। बुधवार को बर्फीली हवा ने कंपा दिया। कड़कड़ाती ठंड की वजह से अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहे। देर सुबह तक छाए कोहरे के कारण सड़क एवं रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। ठंड से बचने के लिए लोग 10 बजे तक घरों के अंदर दुबके रहे। राजमर्रा के कामकाज के लिए घर से बाहर निकले लोगों को गर्म कपड़े भी राहत नहीं दे पाए। 12 बजे के बाद दो घंटे के लिए सूर्य देव के दर्शन तो हुए लेकिन सर्दी का सितम जारी रहा। हाड़ कंपा रही ठंड से बचने शाम ढलने से पहले ही लोग घरों में दुबक गए। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया है कि ठंड और गलन की स्थिति अभी बनी रहेंगी। 21 से 23 के बीच पूरवा हवा चलने की संभावनाएं है इससे ठंड में थोड़ा राहत मिलेगा। बारिश होने की भी संभावनाएं रहेगी। फिलहाल अभी पूरी तरह से लोगों को कड़के की ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed