फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   People angry over the functioning of revenue personnel, demonstration

Bhadohi News: राजस्व कर्मियों की कार्यप्रणाली पर बिफरे लोग, प्रदर्शन

Tue, 20 Dec 2022 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
People angry over the functioning of revenue personnel, demonstration
घोसिया। विश्व हिन्दू महासंघ और नरेंद्र मोदी सेना के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को औराई तहसील में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हिदायत दिया है कि तहसील में कार्यरत राजस्व कर्मचारियों ने कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो डीएम गौरांग राठी का भी घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

विश्व हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने मांगपत्र एसडीएम को सौंपकर आरोप लगाया है कि औराई तहसील में कार्यरत तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल भ्रष्टाचार को बढ़ा रहे हैं। केंद्र और प्रदेश की सरकार पात्र परिवारों तक जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचा कर बारिश, ठंड, तेज धूप से बचने के लिए छत मुहैया कराया जा रहा है। तहसील के अधिकारी मामलों से अनभिज्ञ ही रह जा रहे हैं और मध्यस्थ कर्मचारी मजदूरों का उत्पीड़न करने में कमी नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी सेना के जिलाध्यक्ष संजय प्रताप सिंह ने बताया कि औराई तहसील के गिर्दबड़ागांव निवासी मजदूर सतीश कुमार राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली न समझ पाने के कारण एक वर्ष से परेशान होकर पक्का निर्माण कार्य पूरा करवाने के लिए तहसील का चक्कर काट रहा है। नायब तहसीलदार मजदूर के भूमिधरी पर बन रहे एक कमरे का निर्माण 12 फीट तक दीवार बनने पर ही रोक दिया है और वह भीषण ठंड में मयपरिवार पेड़ के नीचे रात बीता रहा है। इस मौके पर अजीत सिंह, विनय पांडेय, अशोक सिंह, खुशियाल सिंह, अखिलेश सिंह आदि रहे। एसडीएम औराई लालबाबू दुबे ने कहा कि तहसील प्रशासन मजदूर का निर्माण नहीं रोका है। संगठन कार्यकर्ताओं को समझा वापस किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed