{"_id":"679926b9fa776842ad0e31e4","slug":"pedestrian-hit-by-vehicle-dies-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-121753-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: पैदल चल रहे राहगीर को वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: पैदल चल रहे राहगीर को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
औराई कोतवाली क्षेत्र के महाराजगज तियुरी गांव के पास हाईवे के सर्विसलेन पर एक वाहन ने पैदल चल रहे राहगीर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई।
कंसापुर महाराजगंज निवासी किशोरी दलित (75) मजदूरी का काम करते थे। वे अधिया पर खेती लेकर खेती-बाड़ी करते और उसी से अपने परिवार की आजीविका चलाते थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार की दोपहर वे किसी काम से बाजार की तरफ आए थे। उसी समय दक्षिणी लेन पर बनारस की तरफ जा रहे एक वाहन ने तियुरी गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के समीप पास लेने के चक्कर में उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक वाहन चालक भाग गया। लोग उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी में ही थे कि किशोरी ने दम तोड़ दिया। सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी को दो बेटे हैं, जो मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।