फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Patel jayanti

शिक्षण संस्थानों में रही पटेल जयंती की धूम

Fri, 01 Nov 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Patel jayanti
ज्ञानपुर। भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती बृहस्पतिवार को जिले के शिक्षण संस्थानों में एकता और अखंडता दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर बच्चों को एकता का संकल्प दिलाया गया। देश के लिए सरदार पटेल के कार्यों पर जागरूकता रैली, पेंटिग और निबंध के माध्यम से प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर, आदर्श प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई। बीआरसी से निकली रैली कागभुसुंडी मंदिर, लोक निर्माण कार्यालय, पुरानी कलेक्ट्रेट, शीतल पाल तिराहा होते हुए बीआरसी पर आकर समाप्त हुई। इसमें स्लोगन कश्मीर हो या कन्या कुमारी भारत माता एक हमारी से लोगों को एकता का पाठ पढ़ाया गया। अंत में सभी ने एकता और अखंडता की शपथ ली। क्विज प्रतियोगिता में सचिन प्रथम, सोनी बानो द्वितीय और उजाला गौतम तृतीय रहीं। इस मौके पर अखिलेश कुुमर यादव, मानिक चंद्र, विमल कुमार मिश्र, रंजना कुमारी, रतनलाल, मुन्नी देवी, यामिनी यदुवंशी, रिमझिम यादव, सुनीता देवी आदि रहीं। श्री रामलखन पाल पूर्व माध्यमिक विद्यालय मवैया हरदोपट्टी में पटेल जयंती पर खेलकूद का आयोजन किया गया। कबड्डी में नेहा दूबे की टीम ने जीत दर्ज की। 100 मीटर बालिका वर्ग में सुनीता यादव प्रथम, बालक वर्ग में नीरज यादव प्रथम, पांच सौ मीटर बालिका में आंचल सिंह प्रथम बालक में आशीष यादव प्रथम रहे। प्रबंधक गुलाब चंद्र पाल ने होनहारों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर अजीत श्रीवास्तव, दीपक सिंह, नंदलाल पाल, सरिता मौर्य, लाल बहादुर, संतोष कुमार, नीरज, अनुपम, गायत्री प्रजापति आदि रहीं। कौलापुर संवाददाता के अनुसार, सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती दिल्ली पब्लिक सेकेंडरी स्कूल छतमी में मनाया गया। निदेशक श्रद्धा जायसवाल ने सभी बच्चों को एकता का संकल्प दिलाया। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरेशंभू में हेडमास्टर राजेंद्र प्रसाद पटेल के नेतृत्व में पटेल जयंती मनी। सभी से पटेल जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर पुष्पा देवी, नवीन कुमार, गजेंद्र कुमार, दिनेश प्रजापति, कंचन रानी आदि रहीं। जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में सरदार पटेल की जयंती मनी। प्राथमिक विद्यालय तिनबरवां में पटेल जयंती पर बच्चों को एकता और अखंडता का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर जय कुमार जायसवाल, सत्य नारायण, राकेश कुमार, अनुज तिवारी, पूजा देवी, पुष्पा देवी, चंदा देवी, शरद यादव आदि रहे। पंडित राम तवंकल इंटर कॉलेज रोही में प्रबंधक राजेश दूबे के नेतृत्व में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह, पीसी पांडेय, राजेश मौर्य, तीर्थराज सिंह, श्यामनाथ गुप्ता, सचिन शाक्य आदि रहे। मोढ़ संवाददाता के अनुसार, सेवासदन इंटर कॉलेज मोढ़ में प्रधानाचार्य अखिलेश यादव की अध्यक्षता में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय लांगनबारी में पटेल जयंती पर प्रभातफेरी निकाली गई। उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर रविंद्रनाथ, दिलीप कुमार शुक्ला, श्रीप्रकाश तिवारी, सत्य प्रकाश तिवारी, आनंद त्रिपाठी, सरोजा देवी, रेखा मिश्रा, सीमा देवी आदि रहीं।
विज्ञापन

भाषण में अदिती को पहला स्थान
ज्ञानपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर बृहस्पतिवार को विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। वीएनजीआईसी की छात्रा अदिति दूबे ने ओजस्वी भाषण देकर प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय हाईस्कूल चकमानधाता के सौरभ यादव द्वितीय और गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज के अमन मिश्र तीसरे स्थान पर रहे। इसके पूर्व प्रधानाचार्य प्रेम चंद्र यादव ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता को कायम रखने का सभी को संकल्प दिलाया। इस मौके पर चंद्रेश कुमार शुक्ला, राम गोपाल तिवारी, हरिश्चंद्र यादव, अशोक त्रिपाठी, विशंभरनाथ, अबुल कलाम, शिवचंद्र, रमेश सिंह, राजपति मौर्य, राजेंद्र यादव, त्रिवेणी प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed