{"_id":"5dbb2afb8ebc3e93a45fea8d","slug":"patel-auditorium-to-be-built-at-a-cost-of-five-lakhs-bhadohi-news-vns4919440120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख की लागत से बनेगा पटेल सभागार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख की लागत से बनेगा पटेल सभागार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंज। क्षेत्र के वहिदानगर स्थित प्रेमा देवी इंटर कालेज में हुए 22वें वार्षिकोत्सव में ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने पांच लाख की लागत से पटेल सभागार निर्माण की घोषणा की। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में विधायक ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि वार्षिकोत्सव जैसे कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों के अंदर की प्रतिभाएं खुलकर आती हैं। शिक्षकों का आह्वान करते हुए कहा कि समाज हो, छात्र हों या छात्रा सभी को एक समान समझ कर होनहार बनाएं। यदि एक छात्र शिक्षित होता है तो उसका पूरा परिवार शिक्षा की मुख्य धारा की ओर बढ़ता है और छात्रा शिक्षित होती है तो एक नहीं दो परिवारों के जीवन में उजाला फैलता है। विधायक ने सरदार पटेल को एकता और अखंडता का परिचायक बताया। प्रधानाचार्य जयशंकर दुबे, रामशेखर सिंह, अमलदार सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। स्वागत गीत सगी बहनें कनकलता और रोशनी ने प्रस्तुत किया। ब्रजभाषी नृत्य, देशभक्ति, भारत माता, कव्वाली के आयोजनों से परिसर गूंजता रहा। कॉलेज के संस्थापक बिजली सिंह, प्रेमा देवी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर रमेश चतुर्वेदी, पंकज उपाध्याय, गणेश शुक्ला, राकेश वर्मा, विजयधर पांडेय, चंद्रशेखर सिंह, उपेंद्र गिरी, राजितराम यादव, रामराज यादव समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।