फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Passengers leaving the railway station without checking

Bhadohi News: रेलवे स्टेशन पर बिना जांच निकल रहे यात्री

Mon, 21 Sep 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Passengers leaving the railway station without checking
आजमगढ़ रेलवे स्टेशन को आदर्श रेलवे स्टेशन का दर्जा प्राप्त है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 27.5 करोड़ रुपये खर्च कर स्टेशन को अत्याधुनिक बनाने का काम चल रहा है। स्टेशन के सुंदरीकरण से लेकर यात्री सुविधाओं के विस्तार पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। स्टेशन परिसर में आने-जाने के कई रास्ते हैं, लेकिन सभी स्थानों पर यात्रियों की जांच-पड़ताल की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यात्री कई रास्तों से बिना जांच के स्टेशन में प्रवेश और बाहर निकल सकते हैं।
विज्ञापन

स्टेशन पर मुख्य रूप से एक गेट पर ही सुरक्षा जांच होती है। इसके अलावा अन्य रास्तों पर नियमित जांच की व्यवस्था नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हिमांशु राव, मुख्य प्रचार निरीक्षक ने कहा कि स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास कार्य अभी प्रगति पर हैं। कार्य पूरा होने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को भी बेहतर किया जाएगा। स्टेशन का मुख्य प्रवेश-निकास द्वार एक ही होगा। अन्य रास्तों से यात्रियों की आवाजाही नहीं हो सकेगी। प्रवेश और निकास पर जां8च की पूरी व्यवस्था रहेगी। बिना जांच के न तो कोई व्यक्ति स्टेशन के अंदर प्रवेश कर सकेगा और न ही बाहर निकल सकेगा। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सभी इंतजाम किए जाएंगे।-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed