फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Panchayats will gather for election

पंचायत चुनाव को लेकर जमा होंगे असलहे

Wed, 17 Feb 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Panchayats will gather for election
ज्ञानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरु कर दी। इस क्रम में शासन के निर्देश पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम आर्यका अखौरी ने एसपी रामबदन सिंह की अध्यक्षता में सभी थाना प्रभारियों की बैठक की। इस दौरान डीएम ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर सभी लाइसेंसी असलहों को जमा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना ही लक्ष्य है जिसके लिए पुलिस अभी से अलर्ट होना पड़ेगा। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पूर्व शस्त्र जमा कराने का कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने थाना प्रभारियों से कहा कि चुनाव में माहौल बिगाड़ने वालों को चिन्हित करें और उन्हें पाबंदी के तहत नोटिस भी भेजें। इसके अलावा एसपी ने कहा कि ऐसे लाइसेंस जिनके बारे में पुलिस को शांति भंग की आशंका है उनका लाइसेंस पहले जमा करा लिए जाए। उन्होंने बताया कि शस्त्र जमा कराने की सूचना हर सप्ताह शासन एवं पुलिस मुख्यालय को भेजनी होगी। गौरतलब हो कि जिले में करीब 5500 लाइसेंसी असलहा धारक हैं। इस मौके पर एडीएम शैलेंद्र मिश्रा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed