फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Panchayat elections: Nomination starts tomorrow, preparation complete

पंचायत चुनाव: नामांकन कल से, तैयारी पूर्ण

Thu, 01 Apr 2021 06:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Nomination starts tomorrow, preparation complete
ज्ञानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को प्रधान पद के लिए 269 और जिला पंचायत के 47 नामांकन पत्र बिके, जबकि पांच दिनों में जिला पंचायत के 668 और प्रधान के पांच हजार से अधिक नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसको लेकर ब्लॉकों पर गहमागहमी का माहौल रहा। तीन और चार अप्रैल को सभी पदों के लिए नामांकन शुरू होगा। जिले की 26 जिला पंचायत, 546 ग्राम प्रधान, 661 बीडीसी और 6800 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए 27 मार्च से नामांकन पत्रों की बिक्री हो रही है। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत के 47 नामांकन पत्र बिके। जिसमें छह सामान्य और 41 आरक्षित रहे। पांच दिनों में कुल 668 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है। ज्ञानपुर ब्लॉक में प्रधान के 34, सदस्य के 203 और बीडीसी के 33, औराई ब्लॉक में प्रधान के 54, बीडीसी के 127 और सदस्य के 280, अभोली ब्लॉक में प्रधान के लिए 27, बीडीसी के 36 और सदस्य के लिए 98, सुरियावां में प्रधान के 42, बीडीसी के 25 और सदस्य के 104, भदोही में प्रधान के 60, बीडीसी के 30 और सदस्य के 200 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। पांच दिनों में सभी छह ब्लॉकों में पांच हजार से अधिक प्रधान पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने बताया कि कलेक्ट्रेट और सभी ब्लॉकों में नामांकन पत्र शांतिपूर्वक ढंग से वितरित हो रहा है। तीन और चार अप्रैल को सभी पदों के लिए प्रत्याशी नामांकन करेंगे। इसके लिए तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed