फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Panchayat elections: Gunda act imposed on 17, 959 prohibition

पंचायत चुनाव: 17 पर लगा गुंडा एक्ट, 959 पाबंद

Sun, 04 Apr 2021 05:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 05:22 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Gunda act imposed on 17, 959 prohibition
ज्ञानपुर। पंचायत चुनाव को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की मुहिम पुलिस और जिला प्रशासन ने तेज कर दी है। इस क्रम में डीएम आर्यका अखौरी ने जिले के सभी थानों की रिपोर्ट पर कुल 17 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। जबकि पुलिस ने 959 लोगों को पाबंद किया है। ऐसे में पंचायत चुनाव के मतदान से पूर्व यह संख्या और भी बढ़ सकती है। पुलिस और प्रशासन के लिए लोकसभा और विधानसभा चुनाव से अधिक संवेदनशील पंचायत चुनाव होता है। दरअसल ग्रामप्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य जैसे सीटों पर हर गांव से एक से दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में होते हैं। जिससे आपस में विवाद होने की आशंका बढ़ जाती है। बता दें की जिले में पहले चरण में 15 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए बीते 26 मार्च को राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी किया था। चुनाव में माहौल खराब करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस ने 959 व्यक्तियों को 107/116 के तहत पाबंद किया है। थानों की रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने 17 व्यक्तियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए जिला बदर के बाद भी चुनावी प्रचार कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए हर संभव प्रयास हो रहा है। अवांछनीय तत्वों पर कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed