{"_id":"6068a9538ebc3e8ca62a425c","slug":"panchayat-elections-6605-nomination-including-340-of-district-panchayat-bhadohi-news-vns5832241112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव : जिला पंचायत के 340 समेत 6605 ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव : जिला पंचायत के 340 समेत 6605 ने किया नामांकन
विज्ञापन
ज्ञानपुए। जिले में प्रथम चरण के चुनाव के लिए शनिवार से नामांकन शुरू हो गया। पहले दिन जिला पंचायत सदस्य के 340, प्रधान के 3458, बीडीसी के 2087 और सदस्य के 1060 सहित कुल 6605 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट से लेकर ब्लॉकों में दिन भर भारी गहमागहमी का माहौल रहा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात रही। एडीएम शैलेंद्र मिश्र और एएसपी रविंद्र कुमार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
जिले में 26 जिला पंचायत, 546 ग्राम प्रधान, 661 बीडीसी और 6800 सदस्य पदों के लिए 15 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होना है। जिसके लिए 27 मार्च से ही नामांकन पत्र की बिक्री हो रही है। शनिवार को नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट और सभी छह ब्लॉकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। सुबह 8 बजे से नामांकन शुरू हो गया। कलेक्ट्रेट पर जिला पंचायत और ब्लॉक पर प्रधानों, बीडीसी और सदस्य पदों के प्रत्याशी समर्थकों संग नामांकन करने के लिए पहुंचे, लेकिन प्रत्याशी और प्रस्तावक को छोड़कर समर्थकों को अंदर नहीं जाने दिया गया। जिसको लेकर पुलिसकर्मियों और समर्थकों में नोकझोंक भी हुई।
कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष में जिला पंचायत सदस्य के विभिन्न वार्डों से 340 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। भदोही ब्लॉक में प्रधान के 813, बीडीसी के 458 तथा सदस्य के 269 सहित कुल 1530 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। औराई ब्लॉक में 17 काउंटर पर प्रधान के 715, बीडीसी के 504 और सदस्य पद के 151 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। ज्ञानपुर ब्लॉक में प्रधान पद के 512, बीडीसी 336 और ग्राम पंचायत सदस्य के 251 नामांकन हुए। अभोली ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद के लिए 294, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 159, सदस्य के लिए 91 तथा डीघ ब्लॉक में प्रधान के 665, बीडीसी के 336, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 170 तथा सुरियावां में प्रधान के 459, बीडीसी के 294, सदस्य के 128 नामांकन हुए हैं। रविवार को भी नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे।