फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Panchayat assistants will be appointed in 39 gram panchayats, the posts are vacant

Bhadohi News: 39 ग्राम पंचायतों में रखे जाएंगे पंचायत सहायक, खाली हैं पद

Mon, 14 Jul 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Panchayat assistants will be appointed in 39 gram panchayats, the posts are vacant
ज्ञानपुर। जिले की 39 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की नियुक्ति की जाएगी। पिछले कुछ महीने से इन ग्राम पंचायतों में सहायक के न होने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। शासन का निर्देश मिलने पर पंचायत राज विभाग ने 14 से 16 जुलाई तक इसके लिए आवेदन मांगा है। सत्यापन, अनुमोदन समेत अन्य प्रक्रिया पूर्ण होने पर 22 से 24 अगस्त के मध्य तक सभी को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कुल 546 ग्राम पंचायतें है। ग्राम पंचायतों को हाईटेक बनाने के लिए शासन ने साल 2021 में हर गांव में लाखों रुपए खर्च कर पंचायत भवन का निर्माण कराया। ग्रामीणों को गांव में ही सभी सुविधाएं मिले, इसलिए पंचायत भवन को कामन सर्विस सेंटर के रूप में विकसित किया गया। साल 2022 में इसके लिए हर गांव में पंचायत सहायकों की नियुक्ति की गई। पहले तो नौकरी पाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया, लेकिन जैसे-जैसे काम बढ़ा तो उनकी परेशानी भी बढ़ने लगी। पांच से छह हजार के अल्प मानदेय, सचिव, ग्राम प्रधान, ब्लॉक एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की डांट-फटकार और 10 से 12 घंटे की ड्यूटी से धीरे-धीरे सहायकों का मोह नौकरी से भंग होने लगा। 2023, 2024 के बाद 2025 में भी छह ब्लॉक की अलग-अलग ग्राम पंचायतों में कुल 39 पंचायत सहायक नौकरी छोड़ दिए। इसमें 25 ने स्वयं त्यागपत्र दिया तो 14 को लापरवाही में प्रशासन ने हटा दिया। कामकाज प्रभावित न हो इसलिए अब इन गांव में नए सिरे से पंचायत सहायक की नियुक्ति की जाएगी। जिससे पंचायत भवन में पूर्व की तरह कामकाज फिर से होने लगे।
विज्ञापन

-----------
कब-कब क्या होगा
- 14 से 16 जुलाई तक ग्राम पंचायतों से मांगा गया आवेदन।
- 17 से 30 जुलाई तक ग्राम पंचायत, बीडीओ और डीपीआरओ कार्यालय में जमा होंगे आवेदन।
- 31 जुलाई से पांच अगस्त तक डीपीआरओ और बीडीओ कार्यालय में आए आवेदन को ग्राम पंचायत को उपलब्ध कराना।
- छह से 13 अगस्त तक मेरिट के आधार पर चयन कर सूची डीपीआरओ कार्यालय तक देना।
- 14 से 21 अगस्त तक डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति की ओर से परीक्षण कर संस्तुति प्रदान करना।
- 22 से 24 अगस्त तक चयनित पंचायत सहायकों को नियुक्ति पत्र का वितरण।


शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में रिक्त पंचायत सहायक की नियुक्ति के लिए आवेदन 14 जुलाई से लिया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायतों को पत्र जारी किया गया है। सारी प्रक्रिया पूर्ण कर 22 से 24 अगस्त के बीच नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।- संजय कुमार मिश्रा, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed