फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pahalgam Attack Hindu organizations raised voice for bjp government take strict action against terrorism

Pahalgam Attack: आतंकवाद के खिलाफ सरकार सख्त कदम उठाए, हिन्दू संगठनों ने उठाई आवाज; DM को सौंपा ज्ञापन

Mon, 28 Apr 2025 05:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 28 Apr 2025 05:28 PM IST
सार

Pahalgam News: यूपी के भदोही जिले में हिन्दू संगठनों ने पहलगाम हमले के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को साैंपा और आतंकवाद के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Pahalgam Attack Hindu organizations raised voice for bjp government take strict action against terrorism
आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हुए हिन्दूवादी संगठनों के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की घटना को लेकर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

विज्ञापन




काशी प्रांत महामंत्री तरुण कुमार शुक्ल ने कहा कि पहलगाम की घटना ने देश को झकझोर दिया है। आतंकवादियों ने हिंदू पर्यटकों से उनका धार्मिक नाम पूछकर हत्या कर दी। सरकार से मांग किया कि आतंकवाद का खात्मा करने के लिए ठोस कदम उठाया जाए।
विज्ञापन


काशी प्रांत उपाध्यक्ष संतोष कुमार दुबे ने कहा कि यह न केवल एक आतंकवादी हमला है, बल्कि भारत के बहुसंख्यक समाज की धार्मिक स्वतंत्रता, पहचान और गरिमा पर सीधा आघात है। इस प्रकार की घटनाएं दर्शाती हैं कि अब भी हिंदू समाज के प्रति दुर्भावना रखने वाले तत्व सक्रिय हैं, जो हमारे देश की एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव को बाधित करने का षड्यंत्र कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष धीरेंद्र दुबे ने घटना में शामिल सभी आतंकवादियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग किया। मौके पर आशीषनंद, ओमप्रकाश मिश्र, उमेश सिंह, चंद्रमणि तिवारी, अशोक सिंह, मनीष दुबे, अश्वनी कुमार धीवर, सुभाष दुबे, विनीत बरनवाल, हरिशंकर दुबे, राम भरोस गौतम, रमेश यादव आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed