फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pagoda decorated, devotees will chant bomb for two months

Bhadohi News: सज गए शिवालय, दो महीने तक बम-बम बोलेंगे भक्त

Tue, 04 Jul 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Pagoda decorated, devotees will chant bomb for two months
ज्ञानपुर। पवित्र श्रावण मास को लेकर मंदिर सज गए हैं। शिवालयों में भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस साल सावन में 19 साल बाद सावन का अद्भुत संयोग बन रहा है। इस बार सावन आठ सोमवार के साथ 59 दिनों होगा। अधिमास लगने के कारण यह संयोग बना हैं। दो महीने के सावन होने से महादेव के भक्त प्रफ्फुलित हैं। मंगलवार से दो महीने तक शिवालय हर-हर महादेव के उद्धोष से गुंजायमान रहेंगे।
विज्ञापन

जिले में भी बाबा के भक्त सावन की तैयारियों में जुट गए हैं। कोई बैजनाथ धाम तो कोई बाबा बर्फानी के दर्शन को निकल चुका है। महादेव के भक्त बड़ी संख्या में बाबा विश्वनाथ जलाभिषेक करने भोलेनाथ की नगरी काशी पहुंचते हैं। जिले में ज्ञानपुर स्थित सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ, गोपीगंज स्थित बाबा बड़े शिव मंदिर ओर तिलेश्वरनाथ महादेव के साथ ही विंध्य, प्रयाग और काशी के मध्य गंगा किनारे बसे बाबा सेमराध धाम की पावन धरा पर भक्तों की भारी भीड़ जुटती है। पूरे सावन मास तक यहां हर-हर महादेव के उद्धोष सुनाई देते रहते हैं। इन शिवालयों में भक्ताें की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शिव भक्तों को दर्शन पूजन और जलाभिषेक में कोई परेशानी न आए। इसकी विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

19 साल बाद बना है शुभ संयोग
आचार्य शरद पांडेय ने बताया कि यह महीना शिव भक्तों को समर्पित है। इस पवित्र महीने में भगवान शिव की उपासना की जाती है। सावन के महीने में हर एक सोमवार को भगवान शिव की उपासना करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है। बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार सावन का महीना करीब 2 महीने का होने वाला है। सावन मास की शुरुआत 4 जुलाई 2023 से होगी और 31 अगस्त 2023 तक रहेगा। यानी इस बार भक्तों को भगवान शिव की उपासना के लिए कुल 58 दिन मिलने वाले हैं। बताया कि चार से 17 जुलाई और 17 अगस्त से 31 अगस्त तक शुद्ध सावन मास होगा। इस बीच 18 से 16 अगस्त के बीच अधिक मास रहेगा। अधिक मास मिलाकर आठ सोमवार होगा। बताया कि यह शुभ संयोग 19 साल बाद बना है। 18 जुलाई से 16 अगस्त तक अधिकमास रहेगा। बताया कि सावन के महीने में भगवान शिव पर धतूरा, बेलपत्र चावल चंदन, शहद आदि जरूर चढ़ाना चाहिए। सावन के महीने में की गई पूजा से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed