फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Paddy will be planted in 54 thousand hectares, area increased by two times

Bhadohi News: 54 हजार हेक्टेयर में होगी धान की रोपाई, दोगुना बढ़ा रकबा

Sun, 18 May 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Paddy will be planted in 54 thousand hectares, area increased by two times
ज्ञानपुर। जिले में धान की रोपाई का रकबा कृषि विभाग ने तय कर दिया है। इस साल 54 हजार 322 हेक्टेयर में धान की रोपाई की जाएगी, जबकि खरीफ सीजन की खेती 72 हजार हेक्टेयर में होगी। 2024 की तुलना में यह लक्ष्य दो गुना तक बढ़ गया है। बेहतर मानसून और एग्री स्टैक से खेतीबारी का रकबा की तस्वीर साफ होने पर लक्ष्य का निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन

जिले में कुल दो लाख 46 हजार किसान पंजीकृत हैं, जबकि करीब 75 हजार हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है। इससे कृषि विभाग की ओर से हर साल रबी और खरीफ के सीजन में खेती का रकबा तय किया जाता है। 2024 में 45 हजार 148 हेक्टेयर रकबे में खरीफ की खेती हुई थी जबकि 27 हजार हेक्टेयर में धान रोपा गया। 2025 में रकबा दो गुना बढ़ा दिया गया है। कुल 72 हजार हेक्टेयर में खरीफ की खेती होनी है। इसमें 54 हजार 322 हेक्टेयर में धान, 7828 हेक्टेयर बाजरा, 3209 हेक्टेयर ज्वार, 4189 हेक्टेयर अरहर, 1091 हेक्टेयर मसूर आदि शामिल है। खेती का लक्ष्य पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed