{"_id":"5dbb26c28ebc3e016f0b4494","slug":"paddy-purchase-bhadohi-news-vns491942278","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरी व्यवस्थाएं, आज से 22 केंद्रो पर धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरी व्यवस्थाएं, आज से 22 केंद्रो पर धान की खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। धान क्रय केंद्रों पर अधूरी व्यवस्थाओं के बीच शुक्रवार से धान की खरीद शुरू हो जाएगी। 86 हजार 900 एमटी खरीद का लक्ष्य शासन से मिला है। जिले पूरा करने के लिए विपणन, पीसीएफ समेत विभिन्न एजेंसियों के कुल 22 केंद्र बने हैं। 2018 में लक्ष्य कम होने से 111 फीसदी तक धान खरीद हुई थी। विभाग का अनुमान है कि खेतों में धान की कटाई अभी धीमी है। एक पखवारे के बाद ही खरीद में तेजी आएगी।
खरीफ और रबी सीजन में सरकार किसानों से धान और गेहूं की खरीद करती है। इसके लिए जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में केंद्र का निर्धारण किया जाता है। जिले में एक नवंबर से धान की खरीद प्रारंभ हो जाएगी। सरकार ने धान की दोनों श्रेेणियों का अलग-अलग मूल्य निर्धारित कर दिया है। सामान्य धान 1815 एवं ग्रेड ए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1835 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। इसके लिए जिले में 22 केंद्रों का निर्धारण किया गया है। विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले किसानों का ही धान खरीदा जाएगा। शुक्रवार से धान की खरीद शुरू हो जाएगी, लेकिन अब तक ग्रामीण अंचलों में स्थित केंद्रों पर न तो बोरी की व्यवस्था की गई और न ही धान साफ करने की व्यवस्था। इससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। धान खरीदने के पूर्व पंजीकरण कराना अनिवार्य है। अब तक3486 किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। ज्ञानपुर तहसील में 713, औराई में 2388 और भदोही तहसील में 385 किसानों का पंजीकरण हुआ है।
किस संस्था के कितने बने केंद्र
ज्ञानपुर। धान खरीद के लिए विपणन विभाग के छह केंद्र बनाए सभी हाट गोदामों पर बनाए गए हैं। जबकि उत्तर प्रदेश कोअपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (पीसीएफ) के नौ केंद्र होंगे। इसके साथ ही संस्था ओम कालेश्वर फार्मर प्रोडयूसर कंपनी लिमिटे़ड हुसैनीपुर महराजगंज भदोही एवं एसएसएए प्रोडयूसर कंपनी लिमिटे़ड महराजगंज भदोही के तीन-तीन केंद्र जबकि भारतीय खाद्य निगम के अंतर्गत एक क्रय केंद्र की स्थापना की गई है।
विज्ञापन
सभी केंद्र पर एक नवंबर से खरीद शुरू होगी। केंद्रों पर तौल मशीन के साथ बोरे आदि की पर्याप्त व्यवस्था कराई गई है। सभी केंद्रों पर धान लेकर पहुंचने वाले किसानों को बैठने, धान तौल के लिए कांटा आदि की व्यवस्था पूर्ण करने का निर्देश दिया जा चुका है। क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए किसानों के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।
श्याम कुमार मिश्र, जिला विपणन अधिकारी।