फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Paddy procurement to take place at 28 centers

Bhadohi News: 28 केंद्रों पर होगी धान की खरीद

Fri, 14 Aug 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement to take place at 28 centers
ज्ञानपुर। जिले में धान की खरीद शुरू होने में भले ही दो महीने से अधिक का समय है लेकिन क्रय केंद्रों के निर्धारण हो गया। विपणन विभाग के प्रस्ताव पर 2025-26 में धान खरीद के लिए 28 क्रय केंद्र को अनुमोदन मिल गया है। 2025 और 2024 में 30 केंद्रों पर ही खरीद की गई थी जबकि 2023 में यह संख्या 52 थी। जिले में रबी सीजन में गेहूं और खरीफ में मुख्यत: धान की खेती होती है। गेहूं की बोआई जहां 50 हजार हेक्टेयर रकबे में की जाती है, वहीं 35 से 40 हजार हेक्टेयर में धान की खेती होती है। सरकार दोनों सीजन में क्रय केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीद करती है। धान की फसल तैयार होने में अब भी कम से कम डेढ़ से दो महीने लगेंगे।
विज्ञापन

नवंबर में धान की कटाई और पिटाई शुरू होगी। नवंबर में ही इसकी खरीद शुरू होगी लेकिन विपणन विभाग की तरफ से क्रय केंद्रो का निर्धारण कर लिया गया है। विभाग की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव पर नोडल एवं एडीएम शुभांगी शुक्ला ने स्वीकृति प्रदान कर दिया। इनमें विपणन के 15, पीसीएफ के 12 और भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि 28 क्रय केंद्र का अनुमोदन मिल गया है। शुरूआत में इतने केंद्र पर ही खरीद होगी। भविष्य में जरूरत पड़ने पर संख्या बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि सरकार ने सामान्य धान के लिए 2441 और ग्रेड ए धान के लिए 2461 रुपये समर्थन मूल्य तय किया है। किसान किसी भी साइबर कैफे, जन सुविधा केंद्र, मोबाइल से पंजीकरण कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed