फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Paddy procurement target not met even after being reduced

कम होने के बाद भी नहीं पूरा हुआ धान खरीद लक्ष्य

Sun, 27 Feb 2022 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement target not met even after being reduced
जिले में लक्ष्य कम कर दिए जाने के बावजूद निर्धारित मात्रा में धान खरीद नहीं की जा सकी है। धान खरीद में अब सिर्फ दो दिन बचे हैं और छह हजार टन धान खरीद अभी बाकी है। उधर, पीएफएमएस में नाम मिसमैच होने के कारण करीब साढ़े तीन सौ किसानों का भुगतान भी लटका हुआ है।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन विभाग के अनुसार पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) में नाम मिसमैच और अन्य तकनीकी खामियों के कारण साढ़े तीन सौ किसानों का भुगतान फंसा हुआ है। करीब तीन करोड़ से ज्यादा धनराशि फंसी हुई है। किसान भुगतान के लिए केंद्रों पर चक्कर काट रहे हैं। जिले में निर्धारित लक्ष्य की तुलना में अभी तक 74 हजार टन धान की खरीद की गई है। किसानों को धान बेचने में परेशानी न हो, उन्हें उत्पादन का उचित मूल्य मिले, इसके लिए जिले में विपणन विभाग के 15 के अलावा पीसीएफ सहित अन्य एजेंसियों के कुल 43 क्रय केंद्र खोले गए थे। शासन ने जिले को 80 हजार टन धान खरीद का लक्ष्य दिया है। इसकी तुलना में अब तक 74 हजार टन धान की खरीद ही हुई है। पहले खरीद का लक्ष्य एक लाख 27 हजार 900 टन था। डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह ने कहा कि 90 फीसदी किसानों का भुगतान हो चुका है और जिन किसानों का भुगतान नहीं हुआ है, उन्हें भी जल्द ही कर दिया जाएगा। करीब 74 हजार टन धान की खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed